लाइव न्यूज़ :

मायावती का पीएम मोदी पर हमला, कहा- यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ किया विश्वासघात

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2019 11:31 IST

मायावती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी यूपी में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि यूपी ने उन्हें देश का पीएम बनाया है जोकि सही है लेकिन उन्होंने यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी व विश्वासघात क्यों किया? यूपी अगर उन्हें पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है जिसकी पूरी तैयारी दिखाई पड़ती है।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमवावर हैं। उन्होंने रविवार (21 अप्रैल) को पीएम मोदी पर ट्वीट कर हमला बोला, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी व विश्वासघात करना बताया है।  

मायावती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी यूपी में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि यूपी ने उन्हें देश का पीएम बनाया है जोकि सही है लेकिन उन्होंने यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी व विश्वासघात क्यों किया? यूपी अगर उन्हें पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है जिसकी पूरी तैयारी दिखाई पड़ती है।

आगें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात सुनकर मनमानी की और स्वार्थ के लिए अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग घोषित कर दिया, लेकिन बीएसपी-सपा-आरएलडी ने जनता के मन की बात सुनी, समझी और उसका सम्मान किया। साथ ही साथ व्यापक जनहित व देशहित के लिए आपस में गठबंधन किया, जिससे जनता में उमंग पर बीजेपी की बौखलाहट स्पष्ट है।

इससे पहले उन्होंने शनिवार को सवाल उठाया था कि चुनाव आयोग के पास ऐसा कौनसा अधिकार है जिससे पीएम के विमान की तलाशी पर रोक है व ऐसा करने पर आइएएस पर्यवेक्षक को निलम्बित कर दिया गया। बीएसपी पूर्व सीईसी कुरैशी से सहमत है कि ऐसी कार्रवाई अनुचित है। आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए ना कि पीएम मोदी को हर प्रकार की खुली छूट।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा