लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बहन पंकजा पर टिप्पणी के मामले में धनजंय मुंडे के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Updated: October 20, 2019 11:15 IST

पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं। पु

Open in App
ठळक मुद्देधनंजय राकांपा से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं।

महाराष्ट्र की मंत्री एवं अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे पर एक चुनाव रैली में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंत्री के खिलाफ राकांपा नेता की टिप्पणियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इसके बाद बीड जिले के परली से ताल्लुक रखने वाले एक भाजपा नेता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राकांपा नेता ने हालांकि कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वह फर्जी है। उनकी टिप्पणियों को ‘‘तोड़ा-मरोड़ा’’ गया है। दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं।

धनंजय राकांपा से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया की शिकायत पर शनिवार देर रात धनंजय मुंडे के खिलाफ भादंसं की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल)’’ और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।’’

लोहिया ने आरोप लगाया कि धनंजय ने पंकजा के खिलाफ 17 अक्टूबर को केज तहसील के विडा गांव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणयां कीं। भाजपा ने इस बारे में निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिकायत की है। वहीं, धनंजय मुंडे ने शनिवार देर रात फेसबुक पर एक बयान में कहा कि उनकी टिप्पणियों को ‘‘तोड़ा-मरोड़ा’’ गया है और वायरल वीडियो फर्जी है।

उन्होंने कहा कि ‘‘संपादित’’ क्लिप की प्रामाणिकता की जांच फॉरेंसिक प्रयोगशाला में कराई जानी चाहिए। राज्य विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने वीडियो को संपादित किया है, उन्हें कम से कम बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का तो सम्मान करना चाहिए था। 

टॅग्स :पंकजा मुंडेअसेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफरवरी 2025 में शादी, महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे घर में फंदे से लटकी, प्रताड़ित और परेशान करने का आरोप

भारतमराठा आरक्षण मामलाः मुझसे पंगा ना लें बहन पंकजा और भाई धनंजय मुंडे?, मनोज जरांगे ने कहा-कोई तुम्हारा राजनीतिक करियर बचाने नहीं आएगा!, छगन भुजबल की बात मत मानो

भारतDhananjay Munde resigns: धनंजय मुंडे को इस्तीफा दे देना चाहिए था?, बहन पंकजा मुंडे ने कहा-परिवार के सदस्य को पीड़ा से गुजरना...

भारतMaharashtra Cabinet Expansion: देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल की गईं 4 महिला मंत्री

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा