लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे अरेस्टः लखनऊ नंबर की गाड़ी से महाकाल मंदिर पहुंचा था, प्लेट पर हाईकोर्ट लिखा है, मनोज यादव के नाम पर रजिस्टर्ड

By बृजेश परमार | Updated: July 9, 2020 17:06 IST

उज्जैन के कलेक्टर ने मीडिया को जानकारी दी है कि महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी सुरक्षा एजेंसी एस आई एस के गार्ड ने विकास दुबे को पहचाना।उसकी सतर्कता की बजह से ही विकास पकड़ा गया।कलेक्टर ने सुरक्षा एजेंसी की प्रशंसा भी की है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार से आने बाले उक्त सांसद की सुरक्षा एजेंसी पूरे देश में बड़े बड़े संस्थानों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है।एजेंसी को तो देश की पुलिस को ट्रेनिंग देने का काम सौंपा जाना चाहिए। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि मिलीभगत से विकास ने आत्मसमर्पण किया है।

उज्जैनः कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबेउत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस से भले ही बच गया हो लेकिन वह भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य की सुरक्षा एजेंसी की "गिरफ्त" से खुद को नही बचा पाया।

उज्जैन के कलेक्टर ने मीडिया को जानकारी दी है कि महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी सुरक्षा एजेंसी एस आई एस के गार्ड ने विकास दुबे को पहचाना। उसकी सतर्कता की बजह से ही विकास पकड़ा गया। कलेक्टर ने सुरक्षा एजेंसी की प्रशंसा भी की है।

उधर सूत्रों की माने तो यह सुरक्षा एजेंसी भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य की है। बिहार से आने बाले उक्त सांसद की सुरक्षा एजेंसी पूरे देश में बड़े बड़े संस्थानों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैऔर तो और दुनिया को सुरक्षा देने वाले महाकाल बाबा के मंदिर की सुरक्षा भी इसी एजेंसी के जिम्मे है।

एक आम आदमी के नाते पहली बात जो समझ में आती है वह यह कि यह सुरक्षा एजेंसी बहुत ही पेशेवर ढंग से काम करती है। जो काम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस नही कर पाई वह काम इस एजेंसी के साधारण गार्ड ने कर दिया। उक्त एजेंसी को तो देश की पुलिस को ट्रेनिंग देने का काम सौंपा जाना चाहिए। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि मिलीभगत से विकास ने आत्मसमर्पण किया है।

वह मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के कानपुर कनेक्शन का भी जिक्र कर रही है। मिश्रा को भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कानपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। मिश्रा शाह की उम्मीदों पर खरे भी उतरे थे। कहने वाले कुछ भी कहें लेकिन यह तो साफ है कि भाजपा सरकारें भले न पकड़ पायीं हों पर एक सांसद की सुरक्षा एजेंसी ने विकास को पकड़ लिया।

टॅग्स :विकास दुबेउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमध्य प्रदेशउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा