लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान ने किया मंत्रियों के काम का बंटवारा, जानें किसे कौन सा मिला मंत्रालय, देखें लिस्ट

By धीरज पाल | Updated: July 13, 2020 08:59 IST

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्रियों में विभागों के बंटवारे की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट विस्तार के 11 दिन बाद शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया है। कमलनाथ की सरकार के दौरान सिंधिया के लोगों के पास जो विभाग थे, उन्हें दोबारा सौंप दिया गया है। 

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सोमवार को मंत्रियों के कामों का बंटवारा किया। बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा को राज्य के गृह मंत्री, संसदीय मामलों के मंत्री के साथ विधि और न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, यशोधरा राजे सिंधिया को खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोज़गार राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

  कैबिनेट विस्तार के 11 दिन बाद शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के मन मुताबिक विभागों का बंटवारा हुआ है, क्योंकि कमलनाथ की सरकार के दौरान सिंधिया के लोगों के पास जो विभाग थे, उन्हें दोबारा सौंप दिया गया है। 

मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा था कि वह अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कल यानि रविवार को करेंगे। मंत्रियों को शपथ लेने के नौ दिन बाद भी विभाग आवंटन न होने पर पूछे गये सवाल के जवाब में चौहान ने मुस्कराते हुए संवाददाताओं को यहां कहा, ‘‘वो मेरा काम है। अच्छा आज ग्वालियर में कह रहा हूं। कह दूं। कल कर दूंगा।’’

इससे पहले सात जुलाई को तीन दिवसीय दिल्ली के दौरे से भोपाल लौटने के बाद चौहान ने एक सवाल के जवाब में भोपाल में मीडिया से कहा था, ‘‘मंत्रिपरिषद का विस्तार तो हो गया। विभाग अब बंटने वाले हैं। आज (सात जुलाई को) और वर्कआउट करूंगा थोड़ा और जल्दी बांट दूंगा।’’

मंत्रिपरिषद का विस्तार में 28 मंत्री हुए शामिल

इसके चार दिन बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं मिले हैं। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में दो जुलाई को चौहान ने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर 28 मंत्रियों को शामिल किया गया है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें विभाग नहीं मिल पाये हैं। इन नये मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

सिंधिया खेमे के 14 बागी बने हैं मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत पहले से ही हैं। इसी के साथ कमलनाथ की पूर्व सरकार गिराने वाले 22 बागियों में से 14 बागी मंत्री बने हैं। ये सभी 14 मंत्री वर्तमान में विधायक नहीं हैं। इनमें से अधिकतर सिंधिया समर्थित नेता हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

राजनीति अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप