लाइव न्यूज़ :

MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान 3 से 4 दिन में कर सकते हैं मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल लालजी टंडन से आज करेंगे मुलाकात

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 25, 2020 10:18 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ लेने के 29 दिन बाद 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन किया था। मुख्यमंत्री ने जिन पांच सदस्यों को अपने मंत्रिपरिषद में शामिल किया है उनमें तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, नरोत्तम मिश्रा, मीना सिंह एवं कमल पटेल शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी. इससे पहले वहां कांग्रेस की सरकार थी.CM शिवराज सिंह चौहान ने कामकाज संभालने के कुछ दिनों बाद मंत्रिमंडल का एक संक्षिप्त विस्तार किया था, जिसमें पांच मंत्रियों को  शामिल किया गया था .

भोपाल.मध्य प्रदेश  के शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी तीन से चार दिन में हो सकता है। बहुत संभव है कि मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 28 मई अथवा 29 मई को लॉकडॉउन के खत्म होने के पहले हो जाए. देश में 25 मार्च से कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन लागू है. देश में अभी चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है, जो 31 मई को खत्म होने वाला है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (25 मई) सुबह 11 बजे इसको लेकर राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने वाले हैं. 23 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कामकाज संभालने के कुछ दिनों बाद मंत्रिमंडल का एक संक्षिप्त विस्तार किया था, जिसमें पांच मंत्रियों को  शामिल किया गया था .

इसके बाद से ही मंत्रिमंडल के बड़े विस्तार की माँग उठ रही थी. खास तौर से उन लोगों की तरफ़ से जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शरीक हुए थे. इनमें 6  मंत्रियों समेत 22  विधायक शामिल थे ,जिनमें से 2 तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को पहले विस्तार में मंत्री बनाया जा चुका है. प्रस्तावित विस्तार में शेष बचे लोगों में से 10-11 को शामिल किया जा सकता है. शेष मंत्री भाजपा के पुराने लोग होंगे.

मध्य प्रदेश  में 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन हुआ था

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ लेने के 29 दिन बाद 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन किया था. मुख्यमंत्री ने जिन पांच सदस्यों को अपने मंत्रिपरिषद में शामिल किया था उनमें तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, नरोत्तम मिश्रा, मीना सिंह एवं कमल पटेल शामिल थे.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में एक छोटे एवं सादे समारोह में इन सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. इनमें से तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं. ये दोनों कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे और सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद उन 22 विधायकों में शामिल थे जो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे. 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन