लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, नोएडा सहित वेस्ट यूपी की इन सीटों पर महिलाओं को उतार सकती है भाजपा, कई दावेदार!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2024 18:24 IST

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की बात करें तो भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का लक्ष्य है कि 2024 में साल 2019 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल की जाएं।24 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। भाजपा प्रत्याशी बदलने का पूरा मन बना चुकी है।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रचंड बहुमत में सत्ता में आने का इतिहास रचना चाहती है। भाजपा का लक्ष्य है कि 2024 में साल 2019 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल की जाएं।

इस बार भाजपा ने नया नारा भी दिया है 24 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। यूपी की बात करें तो भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिन क्षेत्रों में सांसदों के खिलाफ नाराजगी और निष्क्रियता की बातें आ रही हैं, वहां भाजपा प्रत्याशी बदलने का पूरा मन बना चुकी है। 

वेस्ट यूपी में 14 लोकसभा सीटों में से एक भी सीट पर महिला सांसद नहीं है। चर्चा है कि इस बार 4-5 सीटों पर भाजपा महिला प्रत्याशी उतारेगी। महिलाओं को टिकट मिलने की संभावनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में टिकट की दावेदार महिलाओं ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। महिलाएं पार्टी की योजनाओं, कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी लगातार संपर्क कर रही हैं। 

गौतबुद्धनगर से अंतुल तेवतिया

गौतमबुद्धनगर सीट पर बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया का नाम चर्चा में है। इंटरनल सर्वे में डॉ. अंतुल तेवतिया की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। डॉ. अंतुल तेवतिया संघ परिवार से आती हैं और वेस्ट यूपी का चर्चित जाट चेहरा हैं। वह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं। डॉ. अंतुल के अलावा सिकंदराबाद से पूर्व विधायक बिमला सोलंकी भी टिकट की दावेदारी कर रही हैं। यहां से अभी डॉ. महेश शर्मा सांसद हैं।

कांता कर्दम की दावेदारी

बुलंदशहर लोकसभा सीट सुरक्षित से वर्तमान में डॉ. भोला सिंह सांसद हैं लेकिन यहां से राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। कांता कर्दम एससी से हैं। पार्टी उन्हें पिछला मेयर का चुनाव लड़ा चुकी है। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में स्क्रीनिंग कमेटी में भी रही हैं। राजस्थान भी भेजा गया था। पार्टी उन्हें बुलंदशहर या नगीना से उम्मीदवार बना सकती है। 

इन सीटों पर महिलाओं की दावेदारी

हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर को अमरोहा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कैराना सीट से महिला उम्मीदवार मैदान में हो सकती हैं। वपार्टी अभिनेत्री जया प्रदा को संभल से टिकट देने पर विचार कर रही है।

राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में भी चर्चा

हाल ही में दिल्ली में हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा हुई है। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यूपी भाजपा के लिए सबसे अहम है।

यूपी में भी वेस्ट यूपी पर पार्टी का प्रमुख फोकस है। यहां राजनीति में महिलाओं की सक्रियता भी काफी है। इसलिए पार्टी वेस्ट यूपी में महिलाओं को मौका दे सकती है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में वर्तमान में कुल 11 महिला सांसद हैं। पार्टी इस संख्या को बढ़ाना चाहती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलBJPनॉएडाजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा