मोदी-शाह से लोहा लेने उतरे राहुल की टीम में 75% सवर्ण, सबसे ज्यादा ब्राह्मण

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 3, 2018 14:17 IST2018-08-30T07:23:47+5:302018-09-03T14:17:02+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 अगस्त को 2019 के लिए कोर ग्रुप कमेटी, मैनिफ‌िस्टो कमेटी और पब्लिसिटी कमेटी का गठन किया था।

Lok Sabha Elections 2019, Rahul Gandhi focused on upper cast in newly formed committees for the upcoming chunav | मोदी-शाह से लोहा लेने उतरे राहुल की टीम में 75% सवर्ण, सबसे ज्यादा ब्राह्मण

राहुल ने चुन-चुनकर ब्राह्मणों को बनाया है सिपहसालार, 2019 टीम में दलितों की भागीदारी बेहद कम

नई दिल्ली, 30 अगस्‍तः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दलितों पिछड़ों की लड़ाई लड़ने का अक्सर दावा किया करते हैं। लेकिन जब उन्होंने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए अपने सबसे अहम सिपहसालार चुने तो उनमें करीब 75 फीसदी अगड़ी जाति के नेता ही शामिल हुए। क्षेत्र के अनुसार तो इन समितियों में देश के हर कोने के कांग्रेस नेताओं को लिया गया। लेकिन छांट-छांट कर मझे खिलाड़ियों को। यह लिस्ट देखकर लगता है कि राहुल गांधी अगले चुनाव में बिल्कुल भी जोखिम उठाने की हालत में नहीं हैं। इन समितियों में हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तनवर, सुशील कुमार शिंदे, अनुभवी नेत्री व पूर्व राष्ट्रपति मीरा कुमार जैसे दिग्गज नेताओं को जगह नहीं दी गई, जो दलितों-पिछड़ों की अगुवाई करते हैं। या फिर ऐसे किसी नेता का नाम नहीं दिखता जो जमीन से उठने की कोशिश कर रहा हो और कांग्रेस ने उसे मौका दिया हो।

2019  कांग्रेस कोर ग्रुप कमेटी, 9 में 4 अगड़ी जाति के

1. एके एंटनी (अगड़ी जाति)
2. गुलाम नबी आजाद (अगड़ी जाति)
3. पी च‌िदंबरम (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)
4. अशोक गहलोत (जाट, पिछड़ी जाति)
5. मल्लिकार्जुन खड़गे (निचली जात‌ि)
6. अहमद पटेल (पिछड़ी जाति)
7. जयराम रमेश (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)
8. रणदीप सुरजेवाला (जाट, पिछड़ी जाति)
9. केसी वेणुगोपाल (पिछड़ी जाति)

एके एंटनीः पूर्व रक्षा मंत्री ऐके एंटनी क्रिश्चियन धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वह रोमन कैथोलिक हैं। रोमन कैथोलिक अगड़ी जाति में आते हैं। इनका संबंध कोंकणी ब्राह्मण से हैं। एंटनी केरल की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति थे।

गुलाम नबी आजाद: पूर्व स्वास्‍थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे गुलाम नबी आजाद इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वह अगड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं। गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं।

पी च‌िदंबरमः पूर्व वित्त व गृह मंत्री रह चुके पी चिदंबरम हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वह एक तमिल ब्राह्मण हैं। चिदंबरम तमिलनाडु की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं।

अशोक गहलोत: राजस्‍थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वह राजस्‍थान के माली जाति से संबंध रखते हैं। यह पिछड़ी जाति है। अशोक गहलोत राजस्‍थान से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे: पूर्व रेल मंत्री रह चुके मल्लिकार्जुन खड़गे हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वह कर्नाटक के अनुसूचित जाति से आते हैं। उन्होंने कर्नाटक की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति का रुख किया है।

अहमद पटेलः लंबे समय तक सोनिया गांधी के सहालकार रहे अहमद पटेल इस्लाम धर्म से हैं। वह पिछड़ी जाति से आते हैं। उन्होंने गुजरात से राष्ट्रीय राजनीति का रुख किया।

जयराम रमेशः पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री रहे जयराम रमेश हिन्दू धर्म से हैं। वह आंध्र प्रदेश की अगड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने एक बार खुद को सार्वजनिक तौर पर ब्राह्मण बताया था। वह आंध्र प्रदेश से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं।

रणदीप सुरजेवालाः कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वह हरियाणा की जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। रणदीप हरियाणा से राष्ट्रीय राजनीति में आए। उनके पिता समशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा में कृषि मंत्री रह चुके हैं।

केसी वेणुगोपाल: पूर्व राज्य विद्युत मंत्री रह चुके केसी वेणुगोपाल हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वह केरल की निचली जाति से ताल्लुक रखते हैं। वेणुगोपाल केरल की राजीनति से राष्ट्रीय राजनीति में आए।

2019 कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी, 19 में 12 अगड़ी जाति के

1. मनप्रीत सिंह बादल (राजपूत, अगड़ी जाति)
2. पी चिदंबरम (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)
3. सुष्‍मिता देव (अगड़ी जाति)
4. राजीव गोवडा (अगड़ी जाति)
5. भूपेंद्र सिंह हुड्डा (जाट, पिछड़ी जाति)
6. जयराम रामेश (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)
7. सलमान खुर्शीद (पिछड़ी जाति)
8. बिंदू कृष्‍णन (पिछड़ी जाति)
9. कुमारी शैलजा (राजपूत, अगड़ी जाति)
10. रघुवीर मीणा (मारवाणी, अगड़ी जाति)
11. प्रो. भालचंद्र मुंगेकर (दलित, निचली जाति)
12. मीनाक्षी नटराजन (अगड़ी जाति)
13. रजनी पाटिल (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)
14. सैम पित्रोदा (पिछड़ी जाति)
15. सचिन राव (अगड़ी जाति)
16. ताम्रध्वज साहू (पिछड़ी जाति)
17. मुकुल संगामा (पिछड़ी)
18. शशि थरूर (अगड़ी जाति)
19. ललितेश त्रिपाठी (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)

मनप्रीत सिंह बादलः पूर्व पंजाब वित्त मंत्री रह चुके मनप्रीत सिंह बादल सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाबी राजपूत जाति से संबंध रखते हैं। मनप्रीत पंजाब के प्रभावशाली ‌बादल परिवार से संबंध रखते हैं। पी चिदंबरम के बारे में ऊपर बता चुके हैं। वह तमिल ब्राह्मण हैं।

सुष्‍मिता देव: कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखती हैं। वह असम की अगड़ी जाति से संबंध रखती हैं। सुष्मिता असम के प्रभावशाली परिवार से आती हैं।

राजीव गोवडा: प्रोफेसर एमवी राजीव गोवडा एक शिक्षाविद हैं। वह कर्नाटक के वोक्कालिगा समुदाय से आत हैं। कर्नाटक में यह समुदाय अगड़ी जाति में आता है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डाः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भुपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य के जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह समुदाय राज्य में बेहद प्रभावशाली है। जाटों में ब्राह्मण, बनिया और ओबीसी की जातियों के लोग भी आते हैं। जयराम रामेश के बारे में हमने ऊपर बताया है। वह ब्राह्मण हैं।

सलमान खुर्शीदः पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। खुर्शीद इस्लाम में प्रभावशाली जा‌ति मानी है। हालांकि दस्तावेज में यह अन्य पिछड़ा वर्ग में आते हैं।

बिंदू कृष्‍णनः ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की वाइस प्रेसिडेंट रहीं बिंदू कृष्‍णन हिन्दू धर्म से हैं। वह केरल की पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखती हैं। वह पेशे से वकील हैं। 

कुमारी शैलजाः पूर्व सांसद कुमारी शैलजा‌ हरियाणा के हिसार के राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

रघुवीर मीणाः राजस्‍थान से राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाने वाले रघुवीर सिंह मीना राजस्‍थान की मारवाड़ी यानी अगड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं।

प्रो. भालचंद्र मुंगेकरः कांग्रेस नेता प्रो. भालचंद्र लक्ष्मण मुंगेकर महाराष्ट्र की एक दलित परिवार से आते हैं।

मीनाक्षी नटराजनः सांसद रह चुकीं मीनाक्षी नटराजन दक्षिण भारत की प्रभावशाली नटराजन समुदाय ताल्लुक रखती हैं। वह मध्य प्रदेश की रजानीति से राष्ट्रीय राजनीति में आई हैं।

रजनी पाटिलः कांग्रेस नेत्री रजनी पाटिल महाराष्ट्र की ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखती हैं। वह महाराष्ट्र की राजनीति से राष्ट्रीय रजनीति में आई हैं।

सैम पित्रोदाः कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ओडिशा की पिछड़ी जाति से ताल्‍लुक रखते हैं। वह ओडिशा की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में आए।

सचिन रावः राहुल गांधी के करीबी और एमबीए डिग्री धारक सचिन राव ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

ताम्रध्वज साहूः कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू पिछड़ी जाति साहू समाज से ताल्लुक रखते हैं। वह छत्तीसगढ़ की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं।

मुकुल संगामाः पूर्व मेघालय मुख्यमंत्री मुकुल संगामा के नॉर्थ-ईस्ट के प्रभावशाली संगामा समुदाय के होने पर सवाल भी खड़ा हो चुका है। एक दावे में कहा गया कि वह पहले खुद को मुस्लिम बताते थे। उनके परिवार का संबंध नॉर्थ ईस्ट के आदिवासी समुदाय से भी रहा है।

शशि थरूरः कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल की अगड़ी जाति नायर से ताल्लुक रखते हैं। यह उत्तर भारत में राजपूत के बराबर माने जाते हैं।

ललितेश त्रिपाठीः कांग्रेस नेता ललितेश त्रिपाठी उत्तर भारत के ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं। वह यूपी के पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के पोते हैं।

2019 कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी, 13 में 10 अगड़ी जाति के

1. भक्त चरनदास (निचली जाति)
2. प्रवीण चक्रवर्ती (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)
3. मिलिंद देवड़ा (राजपूत, अगड़ी जाति)
4. कुमार केतकर (अगड़ी जाति)
5. पवन खेड़ा (अगड़ी जाति)
6. वीडी सतीशन (निचली जाति)
7. आनंद शर्मा (अगड़ी जाति)
8. जयवीर शेरगिल (राजपूत, अगड़ी जाति)
9. राजीव शुक्ला (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)
10. दिव्या स्पंदना (अगड़ी जाति)
11. रणदीप सुरजेवाला (जाट, पिछड़ी जा‌ति)
12. मनीष तिवारी (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)
13. प्रमोद तिवारी (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)

भक्त चरनदासः कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ओडिशा की अनुसूचित जाति से आते हैं। वह अनुसूचित जाति के ‌लिए आरक्षित सीट से चुनाव भी जीत चुके हैं।

प्रवीण चक्रवर्तीः पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर और बैंकों की अच्छी समझ रखने वाले प्रवीण चक्रवर्ती अब कांग्रेस के नेता हैं। राहुल के करीबी बताए जाने वाले प्रवीण, ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं।

मिलिंद देवड़ाः पूर्व संचार व सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री रहे मिल‌िंद देवड़ा महाराष्ट्र के राजपूत जाति से ताल्लुक रखते हैं।

कुमार केतकरः महाराष्ट्र के दिग्गज पत्रकार रहे कुमार केतकर अब कांग्रेस नेता हैं। वह महाराष्ट्र की अगड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं।

पवन खेड़ाः कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा अगड़ी जाति में आने वाले जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

वीडी सतीशनः वीडी सतीशन केरल की निचली जाति से ताल्लुक रखते हैं। वह आरएसएस पर फायर रहने के लिए जाने जाते हैं।

आनंद शर्माः पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा हिमाचल की अगड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं।

जयवीर शेरगिलः जयवीर शेरगिल पंजाब के राजपूत जाति से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब की राजनीति के रास्ते राहुल गांधी की टीम जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

राजीव शुक्लाः राजीव शुक्ला उत्तर भारत के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं। रणदीप सुरजेवाला के बारे में हमने ऊपर बताया है। वह हरियाणा के जाट समुदाय हैं।

दिव्या स्पंदनाः कन्नड़ फिल्मों के रास्ते कांग्रेस सोशल मीडिया की चेहरा बनी स्पंदना कर्नाटक के अगड़ी जा‌ति वाले वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

मनीष तिवारीः कांग्रेस नेता मनीष तिवारी उत्तर भारत के ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं।

प्रमोद तिवारीः कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी उत्तर भारत के ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं। वह उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं।

English summary :
Congress President Rahul Gandhi is often seen fighting for Dalits and Backward Classes. But when Rahul Gandhi elected his most important warrior of face for the Lok Sabha elections 2019, most of the leaders were from the upper caste.


Web Title: Lok Sabha Elections 2019, Rahul Gandhi focused on upper cast in newly formed committees for the upcoming chunav