लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः नेताओं ने खेला जाति कार्ड, सियासी बयानबाजी से वोटरों को लामबंद करने की कोशिश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 18, 2019 09:15 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक रैली में जाति का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भाजपा ने इसलिए चुना ताकि गुजरात चुनाव में उनकी जाति के मतदाताओं को खुश किया जा सके.

Open in App

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत गुरुवार को 12 राज्यों की 95 सीटों के लिए के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में महाराष्ट्र की 10 सीटों का समावेश है. वोटिंग से पहले नेताओं की सियासी बयानबाजी चरम पर है. बुधवार को वोटरों को लामबंद करने के लिए नेताओं ने जाति और धर्म कार्ड खेला.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक रैली में जाति का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भाजपा ने इसलिए चुना ताकि गुजरात चुनाव में उनकी जाति के मतदाताओं को खुश किया जा सके. आयोग के लिए यह बात चिंता का विषय है कि वोटरों को भ्रमित करने की कोशिश करने पर मायावती, योगी आदित्यनाथ, आजम खान और मेनका गांधी पर बैन के बावजूद अन्य नेताओं पर कार्रवाई का कोई असर नहीं हो रहा हैमहाराष्ट्र के माढ़ा में प्रधानमंत्रीपिछड़ा होने के कारण कांग्रेस मुझे गाली दे रही है पिछड़ा होने के कारण कांग्रेस के लोगों ने मुझे गालियां दीं और अब वे पूरे पिछड़े वर्ग (चौकीदार) को ही चोर बताने में लगे हुए हैं. कांग्रेस और उसके साथी कहते हैं कि समाज में जो भी मोदी हैं वे सब चोर हैं. कांग्रेस के 'नामदार' पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं.राजस्थान में गहलोतसमुदाय विशेष के वोट पाने भाजपा ने कोविंद जी को बनाया राष्ट्रपति गुजरात चुनाव में फायदा उठाने के लिए भाजपा ने रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाया ताकि कोली समुदाय को अपने पाले में लाया जा सके. चूंकि गुजरात में चुनाव आ रहे थे. वे घबरा गए थे कि हमारी सरकार गुजरात में नहीं बनने जा रही है. मेरा मानना है कि कोविंदजी को जातीय समीकरण बैठाने के लिए राष्ट्रपति बनाया गया और आडवाणी साहब छूट गए. हालांकि टिप्पणी पर विवाद होने पर गहलोत ने कुछ घंटे बाद कहा कि उनकी टिप्पणी को 'गलत तरीके से पेश किया गया.'राहुल ने पापनाशिनी नदी की पवित्र धारा में बली तर्पण किया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदिर के पथरीले रास्तों पर नंगे पांव चलकर पूजा-अर्चना की और पापनाशिनी नदी की पवित्र धारा में बली तर्पण किया. यह एक परंपरा होती है, जिसके तहत राहुल ने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.प्रियंका गांधी को लेकर उमा ने कहे अपशब्द 'चोर की पत्नी' भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि देश प्रियंका गांधी वाड्रा को एक चोर (रॉबर्ट वाड्रा) की पत्नी के तौर पर जानता है. वे उत्तरप्रदेश की जनता पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी. जिसके पति पर चोरी का आरोप हो, उनका जनता पर क्या असर होगा?

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर