लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: आंध्र प्रदेश में होगा बहुकोणीय चुनावी मुकाबला, ‘करो या मरो’ की स्थिति

By भाषा | Updated: March 11, 2019 19:35 IST

कांग्रेस और तेदेपा ने पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस की करारी हार के बाद यह गठजोड़ टूट गया। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Open in App

आंध्र प्रदेश में 11 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुकाबला बहुकोणीय होने की संभावना है। सत्तारूढ़ तेदेपा सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए यह ‘‘करो या मरो’’ की लड़ाई मानी जा रही है।तेलंगाना के अलग होने के बाद अब इस राज्य में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 3.71 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता हैं। अब तक कोई प्रमुख गठबंधन नहीं बनने के बीच, राज्य में बहुकोणीय मुकाबला होने की संभावना है क्योंकि सत्तारूढ़ तेदेपा, मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस सहित प्रमुख दलों की अकेले चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी है।

तेदेपा को सत्ता में बने रहने के लिए करना होगा चुनौती का सामना

वर्ष 2014 में आराम से चुनाव जीतने वाली तेदेपा को सत्ता में बने रहने के लिए चुनौती का सामना करना होगा जबकि मुख्य विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस राजनीति में खुद को साबित करने के लिए हर हाल में जीत चाहेगी।कांग्रेस आंध्र प्रदेश में फिर से मजबूत होने की कोशिश में है। उसे 2014 में राज्य के विभाजन के बाद करारी हार झेलनी पड़ी थी। भाजपा के लिए यहां कुछ भी दांव पर नहीं है लेकिन यह राज्य की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता साबित करने का प्रयास करेगी।

मुख्य  मुकाबला तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस के बीच

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आंध्र प्रदेश में मुख्य मुकाबला तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस के बीच होगा। सबकी नजर जन सेना पर होंगी क्योंकि यह पार्टी वोट काटकर किसी भी दल को नुकसान पहुंचा सकती है। वर्ष 2014 में तेदेपा का भाजपा के साथ गठबंधन था और इसे गठजोड़ को तेलुगू फिल्म स्टार पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने अपना समर्थन दिया था। जन सेना ने उस चुनाव में किसी सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

कांग्रेस और तेदेपा ने पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में मिलकर चुनाव लड़ा था

लेकिन इस बार, तेदेपा, भाजपा से राजनीतिक संबंध तोड़कर चुनावी मैदान में अकेले उतरी है जबकि जन सेना भाकपा और माकपा के साथ गठबंधन करके पहली बार चुनाव लड़ रही है।कांग्रेस और तेदेपा ने पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस की करारी हार के बाद यह गठजोड़ टूट गया। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।पिछले चुनावों में, तेदेपा ने 175 सदस्यीय विधानसभा की 102 सीटें जीती थीं जबकि वाईएसआर कांग्रेस, भाजपा ने क्रमश: 67 और चार सीटें हासिल की थीं।आंध्र की 25 लोकसभा सीटों में तेदेपा ने 15, वाईएसआर कांग्रेस ने आठ और भाजपा ने दो सीटें अपने नाम की थीं।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसलोकसभा चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा