लाइव न्यूज़ :

BJP के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में अराजकता चरम पर, ममता बनर्जी के शासन में महिलाएं असुरक्षित

By भाषा | Updated: September 11, 2020 07:16 IST

कैलाश विजयवर्गीय ने जलपाईगुड़ी जिले में दो महिलाओं के साथ पिछले दिनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति के पतन का आरोप लगाया।कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति के पतन का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पश्चिम बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय ने दावा किया कि इस राज्य को छोड़कर पूरे देश में एक तरह का कानून है और यहां ममता बनर्जी का कानून चलता है।उन्होंने जलपाईगुड़ी जिले में दो महिलाओं के साथ पिछले दिनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।’’ इनमें से एक महिला ने बाद में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इस तरह के कृत्यों को अंजाम देने वाले राज्य सरकार का संरक्षण पा रहे हैं। उन्हें उनकी जगह पहुंचाया जाएगा। 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद कानून तोड़ने वाले सभी लोगों और उनके साथियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि अगले साल चुनाव के बाद राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी। 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा