लाइव न्यूज़ :

इलाज के लिए मुंबई गए लालू, राजद नेता भोला यादव भी हैं साथ

By भाषा | Updated: May 23, 2018 02:50 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह हफ्ते की जमानत दी है।

Open in App

पटना , 23  मई: चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे और इस समय अस्थायी जमानत पर रिहा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद हृदय संबंधी तकलीफों के इलाज के लिए मंगलवार देर रात मुंबई रवाना हो गए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह हफ्ते की जमानत दी है। वह जब यहां के जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे पर पहुंचे तब व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। 

लालू के साथ राजद नेता भोला यादव भी मुंबई गए हैं। 69 वर्षीय नेता के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि लालू मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रसिद्ध डॉक्टर रमाकांत पांडा से मिलने का समय मांगा है। लालू मुंबई से बेंगलुरू जाएंगे जहां वह गुर्दे की तकलीफ के संबंध में एक अस्पताल के विशेषज्ञों से विचार विमर्श करेंगे। लालू उच्च रक्तचाप और मधुमेह सहित कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। 

बता दें, चारा घोटाला के मामले में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए 3 दिन की पैरोल मिली थी। लालू को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिली थी। तेजप्रताप की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी