कांग्रेस ने नारा दिया "किसान के लिए बोले भारत", राहुल गांधी ने लोगों से कहा- समर्थन कीजिए, देखें वीडियो
By शीलेष शर्मा | Updated: January 8, 2021 17:39 IST2021-01-08T17:17:43+5:302021-01-08T17:39:28+5:30
कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रदर्शनकारी किसान संगठनों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच आठवें दौर की वार्ता शुक्रवार को शुरू हुई।

न्नदाताओं की आवाज़ उठाना और उनकी माँगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है। (file photo)
नई दिल्लीः सरकार और किसानों के बीच 8 वे दौर की बातचीत से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ कर देश के लोगों से किसानों के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया।
पार्टी ने दो अलग-अलग वीडियो भी जारी किए यह समझाने के लिये कि इन क़ानूनों को लेकर कितना परेशान है। कांग्रेस ने अपने आह्वान के साथ नारा दिया "किसान के लिए बोले भारत" इस मुहिम के साथ ही राहुल ने ट्वीट किया "मोदी सरकार ने अपने पूँजी पति मित्रों के फ़ायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है। आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज़ उठाना और उनकी माँगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।"
मोदी सरकार ने अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 8, 2021
आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज़ उठाना और उनकी माँगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।#किसान_के_लिए_बोले_भारतpic.twitter.com/3FYFTiNR1N
इससे पहले राहुल ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुये एक और ट्वीट किया "शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों।"
शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 8, 2021
आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों।#किसान_के_लिए_बोले_भारतpic.twitter.com/fT7ujHPg3g
राहुल के साथ साथ प्रियंका गाँधी भी किसानों को समर्थन देने के लिये मैदान में उतर आयीं .उन्होंने जंतर मंतर जा कर पंजाब के उन सांसदों से मुलाक़ात की जो पिछले 32 दिनों से किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। इन सांसदों से चर्चा करते हुये प्रियंका ने कहा " कांग्रेस किसान विरोधी क़ानूनों के खिलाफ हर मोर्चे पर किसानों के साथ खड़ी है। सरकार के पास एक ही रास्ता है कि वह काले क़ानूनों को तत्काल वापस ले।