लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभाः चुनाव से पहले पीसी चाको ने दिया इस्तीफा, जा सकते हैं शरद पवार के साथ

By शीलेष शर्मा | Updated: March 10, 2021 20:09 IST

केरल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बुधवार को कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसके वरिष्ठ नेता पी सी चाको ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप लगाया कि चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार तय करने में गुटबाजी हावी रही।पिछले एक साल के भीतर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद चाको ऐसे दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने पार्टी छोड़ी है।चाको कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रहे हैं।

नई दिल्लीः केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे कर राज्य में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हालांकि पार्टी के नेता मान रहे हैं कि चाको का अपना कोई बड़ा जनाधार नहीं है और वह केवल ईसाई समुदाय के एक गुट में ही पैंठ रखते हैं, इस कारण पार्टी पर उनके इस्तीफ़े से कोई असर नहीं होगा। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार चाको कांग्रेस छोड़ने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि केरल चुनाव में एनसीपी वामदलों के साथ चुनावी गठबंधन में है, शरद पवार और चाको के बीच तीन दशक से ज्यादा पुराने संबंध हैं। जब पवार ने कांग्रेस से अलग हो कर कांग्रेस एस का गठन किया था उस समय चाको कांग्रेस एस के केरल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये थे।

चाको ने इस्तीफ़ा देने से पहले कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि पार्टी गुटबाज़ी का शिकार बनी हुयी है ,ओमन चंडी और रमेश चेनेंथिल्ला ने अपने -अपने गुट बना कर पार्टी पर कब्ज़ा कर रखा है। सोनिया गाँधी को भेजे त्यागपत्र को हालांकि सोनिया ने अभी स्वीकार नहीं किया है।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि चाको अपने समर्थकों को टिकिट दिलाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन चांडी और चेनिनथिल्ला गुट इसके खिलाफ़ बना हुआ था। पार्टी में लंबे समय से अलग थलग पड़े चाको जब अपनी उपेक्षा से परेशान हो गये तब उन्होंने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया।

ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि भाजपा एक ईसाई चेहरे को सामने लाने के लिये इस कोशिश में जुट गयी है कि चाको को भाजपा में शामिल कर लिया जाये, लेकिन चाको भाजपा में शामिल होने की खबरों को खारिज कर चुके हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021केरल विधानसभा चुनावकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा