लाइव न्यूज़ :

कन्याकुमारी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की हो रही है मांग! क्या होगी कांग्रेस की योजना, जानिए

By हरीश गुप्ता | Updated: March 8, 2021 08:15 IST

कार्ति चिदंबरम सहित तमिलनाडु के कई नेताओं ने ये मांग रखी है कि प्रियंका गांधी को कन्याकुमारी लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव 6 अप्रैल है, यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर कार्ति चिदंबरम सहित तमिलनाडु के कई नेता प्रियंका गांधी को कन्याकुमारी से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैंकन्याकुमारी की सीट कांग्रेस सांसद वसंत कुमार के कोविड-19 से निधन के कारण रिक्त हुई है

नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कन्याकुमारी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना न के बराबर है. हालांकि कार्ति चिदंबरम सहित तमिलनाडु के नेता उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है. इस सीट के लिए उपचुनाव राज्य विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के साथ 6 अप्रैल को ही होना है.

कांग्रेस आलाकमान के सूत्रों के मुताबिक प्रियंका का फिलहाल चुनावी राजनीति में उतरने का कोई इरादा नहीं है और दक्षिण भारत से तो कतई नहीं. सूत्रों के मुताबिक , ''उनकी (प्रियंका) दिशा साफ है. वह पार्टी को उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों पर मजबूत करना चाहती हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान इसी बात पर केंद्रित है.''

कन्याकुमारी लोस सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर तय है, क्योंकि क्षेत्रीय दलों द्रमुक, अन्नाद्रमुक ने मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. यह सीट कांग्रेस सांसद वसंत कुमार के कोविड-19 से निधन के कारण रिक्त हुई थी.

यहां से वसंत कुमार के बेटे विजय वसंत को ही कांग्रेस का टिकट दिए जाने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी की राज्य चुनाव समिति के समक्ष एक आवेदन कर प्रियंका गांधी को उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित करने का आग्रह किया है.

कार्ति के मुताबिक पार्टी को नई ऊर्जा देने के लिए जरूरी है कि प्रियंका कन्याकुमारी से उपचुनाव लड़ें. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम भी कह चुके हैं कि मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और कर्नाटक उपचुनावों के परिणामों से जाहिर है कि इन राज्यों में पार्टी का आधार कमजोर हो चुका है. हालांकि उन्होंने कोई सुझाव नहीं दिया है.

टॅग्स :प्रियंका गांधीकार्ति चिदंबरमकांग्रेसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा