लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः एक फ्लैट से भारी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड बरामद, BJP ने कहा-रद्द हों चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 9, 2018 05:51 IST

संजीव कुमार ने कहा कि राज राजेश्वरी विधानसभा में 4 लाख 35 हजार 439 वोटर हैं, यह वहां की आबादी का 75.43 फीसदी है।

Open in App

बेंगलुरु, 9 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक नया मामला सामने आया है, जिस पर बवाल बढ़ता जा रहा है। दरअसल, बेंगलुरु के जलाहाल्ली इलाके में एक घर से बड़ी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव रद्द कराने की मांग। यह इलाका राज राजेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। मामला सामने आने के बाद मंगलवार आधी रात को बेंगलुरु में चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

संजीव कुमार ने कहा कि यह निश्चित रूप से एक गंभीर मामला है, जिसे हम यहां तय नहीं कर सकते हैं। अभी यह देखना बाकी है कि वास्तव में वह मतदाता हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वह खुद इस घर में गए और उन्हें यहां 9746 वोटर आईडी कार्ड मिले हैं, जिन्हें छोटे बंडलों में बांधकर और लपेटकर रखा गया। आयोग ने इस मामले में जांच कराने का कदम बीजेपी राज राजेश्वरी नगर में चुनाव रद्द करने की मांग के बाद उठाया है।

संजीव कुमार ने कहा कि राज राजेश्वरी विधानसभा में 4 लाख 35 हजार 439 वोटर हैं, यह वहां की आबादी का 75.43 फीसदी है। पिछली बार संसोधन के दौरान 25 हजार 825 जोड़े गए। इसके बाद अपडेशन के दौरान 19,012 नाम और जोड़े गए थे। वहीं, 8817 लोगों का नाम हटाया गया।

उन्होंने बताया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे जांच की जाएगी। इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। 

इससे पहले जलाहाल्ली इलाके के एक फ्लैट में मिले वोटर आई कार्ड को लेकर बीजेपी के सदानंद गौड़ा कांग्रेस के ऊपर हमला बोला और कई ट्वीट कर लगाया कि इस मामले के पीछे राज राजेश्वरी नगर से कांग्रेस के उम्मीदवार मुनिरत्न नायडू का हाथ है।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के विधायक अपने पद का दुरुपयोग कर और अधिकारियों पर दबाव डालकर वोटर लिस्ट में गलत नाम डलवा रहे हैं। विधायक मुनिरत्न नायडू एक गुंडा है। कम से कम 60 हजार वोटर आईडी कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है। हमने कुछ को पकड़ लिया है, जिसकी शिकायत की गई है।गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान किया जाएगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। अगर 2013 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव की बात करें तो 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत