कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अवैध खनन करने वाले रेड्डी बंधुओं की मदद कर रहे हैं प्रधानमंत्री

By भाषा | Published: April 27, 2018 05:56 AM2018-04-27T05:56:05+5:302018-04-27T05:56:05+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आज आरोप लगाया कि वह खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं की मदद कर रहे हैं।

Karnataka election: Rahul Gandhi's PM targets Modi, said: Prime Minister is helping Reddy brothers who are illegal miners | कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अवैध खनन करने वाले रेड्डी बंधुओं की मदद कर रहे हैं प्रधानमंत्री

कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अवैध खनन करने वाले रेड्डी बंधुओं की मदद कर रहे हैं प्रधानमंत्री

भटकल, 26 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आज आरोप लगाया कि वह खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं की मदद कर रहे हैं और सीबीआई को ‘‘केंद्रीय अवैध खनन ब्यूरो ’’ में तब्दील कर दिया है। 

विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार के सातवें चरण में कर्नाटक पहुंचे राहुल ने मोदी पर ‘‘ एक के बाद एक झूठ ’’ बोलने और नफरत एवं गुस्सा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा , ‘‘ यह आदमी इस देश को आगे नहीं ले जा सकता। ’’ 

राहुल ने एक रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मोदी मंच पर खड़े होते हैं , तो उनके एक तरफ येद्दयुरप्पा , जिन्होंने जेल में समय बिताया है , दूसरी तरफ जेल की सजा काट चुके चार अन्य लोग भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं। 

उन्होंने कहा , ‘‘ इस बार यहां पूरी टीम भी है , रेड्डी बंधुओं एवं उनकी पूरी टीम को ( विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ) पांच टिकटें दी गयी हैं। वह जैसे ही जेल से निकले , मोदीजी ने उन्हें क्लीनचिट दे दी।’’ 

राहुल ने उत्तरी कन्नड़ के भटकल जिले में एक जनसभा में कहा , ‘‘ पहले सीबीआई को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो कह जाता था। मोदीजी ने उसका नाम बदलकर केंद्रीय अवैध खनन ब्यूरो कर दिया है। फिर वह यहां आते हैं और कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। ’’ 

उन्होंने मीडिया से भी ‘ केंद्रीय अवैध खनन ब्यूरो ’ को लेकर मोदी एवं रेड्डी बंधुओं से यह सवाल करने की मांग की कि ‘‘ उन्हें टिकट क्यों दिए गए , उन्हें मोदी की मदद क्यों मिल रही है। लेकिन प्रेस उनसे सवाल नहीं कर सकता। मोदी केवल अपने ‘ मन की बात ’ करते हैं , यही सच्चाई है। मोदी का लक्ष्य कर्नाटक की संपत्ति रेड्डी बंधुओं , पांच - दस अमीर लोगों के हाथ में देना है। कांग्रेस कभी ऐसा नहीं होने देगी। जान लीजिए कि यह असंभव है। ’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के शब्दों को ‘‘ खोखला ’’ बताते हुए कहा कि मोदीजी ‘‘56 इंच के सीने ’’ की बात करते हैं। मोदीजी चीन के राष्ट्रपति के साथ झूले पर बैठे , फिर चीनी राष्ट्रपति ने जब अपनी सेना डोकलाम में घुसा दी, तब 56 इंच से एक भी शब्द नहीं फूटा। आज वह विमान से चीन जा रहे हैं।’’ 

उन्होंने बलात्कार की घटनाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा , ‘‘ मोदीजी ने कहा ‘ बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ ’, आप देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश , जम्मू - कश्मीर , राजस्थान हर जगह महिलाओं पर हमले और बलात्कार हो रहे हैं। ’’ 

राहुल ने कहा , ‘‘ नरेंद्र मोदी के पार्टी के सदस्य उत्तर प्रदेश में बलात्कार में संलिप्त होते हैं और वह एक शब्द नहीं बोलते। पहले लोग कहते थे बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ। अब वे कहते हैं बेटी बचाओ , लोग बेटी पढ़ाओ को भूल गए हैं , कह रहे हैं भाजपा से बचाओ। ’’ 

इससे पहले उन्होंने अंकोला में एक रैली में कहा कि कर्नाटक का चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है , एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी तरफ भाजप - आरएसएस। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा , ‘‘कांग्रेस को समर्थन दें और हम गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए काम करेंगे।’’

Web Title: Karnataka election: Rahul Gandhi's PM targets Modi, said: Prime Minister is helping Reddy brothers who are illegal miners

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे