लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, कहा- येदियुरप्पा के साथ खड़े होकर पीएम को भ्रष्टाचार पर बात करने का अधिकार नहीं

By भाषा | Updated: May 2, 2018 18:02 IST

येदियुरप्पा भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं। जब आप उनका साथ दे रहे हैं और भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं तो अजीबोगरीब लगता है।'

Open in App

बेंगलुरु, 2 मई: कांग्रेस ने बीजेपी पर अपना हमला जारी रखते हुए बुधवार को कहा कि वह कर्नाटक में 'एड्डी-रेड्डी गैंग' को सरंक्षण दे रही है और 'भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति' बीएस येदियुरप्पा के साथ खड़े होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विषय पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, 'प्रधानमंत्री के मंच पर येदियुरप्पा खड़े होते हैं। ऐसे में मोदी जी को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। येदियुरप्पा भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं। जब आप उनका साथ दे रहे हैं और भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं तो अजीबोगरीब लगता है।' उन्होंने दावा किया, 'सीबीआई ने केंद्र सरकार के दबाव में येदियुरप्पा को क्लीनचिट दी है। ऐसे में कर्नाटक सरकार ने राज्य को लूटने की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया।' शुक्ला ने कहा, 'अब 'एड्डी-रेड्डी गैंग' कर्नाटक में फिर से शासन करना और लूटना चाहता है। भाजपा इस गैंग को संरक्षण दे रही है। कर्नाटक की जनता से अपील है कि वह इस गैंग से सावधान रहे।' 

वह जाहिर तौर पर येदियुरप्पा और खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं के संदर्भ में ‘एड्डी-रेड्डी’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे। पिछले दिनों कर्नाटक में भाजपा अध्यक्ष की जुबान फिसलने का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'अमित शाह जी बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनकी जुबान नहीं फिसली है, बल्कि जो बात दिमाग में थी वही जुबान पर आ गयी। उन्होंने सही कहा येदियुरप्पा सरकार सबसे भ्रष्ट थी।' 

गौरतलब है कि शाह ने मार्च महीने के अंत में बेंगलूरू में एक संवाददाता सम्मेलन में त्रुटिवश कहा था कि यदि भ्रष्टाचार में कोई प्रतिस्पर्धा कर ली जाए तो येदियुरप्पा सरकार को इस प्रतियोगिता में पहला स्थान मिल जाएगा। हालांकि पास में बैठे एक भाजपा नेता के याद दिलाने पर शाह ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि उनका अर्थ वर्तमान की सिद्धरमैया सरकार से था। शुक्ला ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है और सरकार कुछ नहीं कर रही है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी