लाइव न्यूज़ :

बीएस येदियुरप्पा के बेटे को टिकट ना मिलने पर खुलासा, BJP के चुनाव प्रबंधक ने बताया बेहद हल्का कारण

By भाषा | Updated: May 4, 2018 19:07 IST

बीजेपी के महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के लोग पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। 

Open in App

बेंगलूरू, 4 मई: बीजेपी के वंशवादी राजनीति के विरोध के बीच पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बी. एस. येदियुरप्पा के बेटे को विधानसभा चुनाव में टिकट देने की स्थिति में इसके खिलाफ पार्टी की लड़ाई 'कमजोर' पड़ जाती। यह बात बीजेपी के महासचिव मुरलीधर राव ने शुक्रवार को कही। राव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के लोग पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। 

उन्होंने कहा कि 224 सदस्यीय विधानसभा में 150 सीटों का लक्ष्य हासिल करना 'कठिन कार्य नहीं होगा।' राव ने कहा कि पार्टी वंशवादी राजनीति के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हमने किसी को ( पिता , पुत्र ) को टिकट नहीं दिया है लेकिन सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक और उनके बेटे या बेटी को टिकट देना अलग बात है और येदियुरप्पा ( बेटे ) को टिकट देना अलग बात है।'

पार्टी के एक सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने कहा कि 'इससे वंशवादी राजनीति के खिलाफ भाजपा की लड़ाई कमजोर हो जाती।' राव ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 'दो जोड़ एक' की नीति अपनाई जो दो विधानसभा क्षेत्रों - बादामी और चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका बेटा यतिन्द्र वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहा है। 

राव ने कहा, 'इससे लड़ाई में येदियुरप्पा ने महसूस किया कि यह छोटा बलिदान है। येदियुरप्पा और बीजेपी की सोच एक जैसी है।' नामांकन पत्र दाखिल करने की समयसीमा के अंतिम क्षण में येदियुरप्पा ने 23 अप्रैल को घोषणा की थी कि उनके बेटे विजयेन्द्र वरुणा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे और इसके बजाए यतिन्द्र के खिलाफ पार्टी के किसी साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर