लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह को दिया कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2018 19:13 IST

वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कल एक कार्यक्रम में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ की छिंदवाड़ा के विकास के लिये सराहना की थी।

Open in App

भोपाल, 1 सितंबर: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कल एक कार्यक्रम में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ की छिंदवाड़ा के विकास के लिये सराहना की थी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में, क्या वह गौर को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देगें के सवाल पर, कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं तो शिवराज को भी निमंत्रण देता हूं। बाबूलाल गौर को केवल क्यों।' कमलनाथ ने कहा,'बाबूलाल गौर जी एक सच्चे इंसान हैं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने सच्चाई स्वीकार की।'

उन्होंने कहा कि गौर ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह सच्चाई जानते हैं। गौर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री थे और मैं केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री। मेरे कार्यकाल में मैंने सबसे ज्यादा धन मध्यप्रदेश को दिया। 

मैंने मध्यप्रदेश के लिये 4500 करोड़ से अधिक रुपये जारी किये।’’ क्या आप आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैंने तय नहीं किया है कि मैं लडूंगा। क्योंकि मैं सांसद हूं। ये भी चर्चा है कि चुनाव (लोकसभा और विधानसभा) साथ-साथ हों। 

तो जब इन सब चीजों का फैसला होगा, तब मैं भी फैसला करूंगा।' उन्होंने कहा क्योंकि, 'अमित शाह (बीजेपी अध्यक्ष) ने भी इस बारे में विधि आयोग को चिठ्ठी लिखी है, तो कोई मजाक करने के लिये तो नहीं लिखी और किसी छोटे कार्यकर्ता ने भी नहीं लिखी। अमित शाह ने लिखी है। 

उन्होंने चिठ्ठी लिखी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और यह मांग कर रहे हैं, तो इससे इसमें गंभीरता दिखती है।'

पूर्व केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने नोटबंदी को पूरी तरह से असफल करार देते हुए कहा, 'इससे बाजार में प्रचलित नोटों से अधिक नोट बैंकों में जमा हो गए।’’

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :कमलनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"