लाइव न्यूज़ :

MP Taza Khabar: ज्योतिरादित्य सिंधिया का छलका दर्द, कहा- उस पार्टी को छोड़कर खुद को बीजेपी के हवाले किया

By धीरज पाल | Updated: March 12, 2020 20:14 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 20 साल से जिस पार्टी में था उसे छोड़ा और उस पार्टी को छोड़कर खुद को बीजेपी के हवाले किया। 

Open in App
ठळक मुद्दे ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुरुवार को भोपाल आने पर भगवा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया हवाई अड्डे पर आने के बाद सिंधिया को एक बड़ी रैली के रुप में भोपाल के नए शहर में स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में लाया गया।

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल के दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया भावुक हो गए और कहा कि 20 साल से जिस पार्टी में था उसे छोड़ा और उस पार्टी को छोड़कर खुद को बीजेपी के हवाले किया। भोपाल की जनता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कहा कि मैंने शिवराज सिंह चौहान जैसा नेता कभी नहीं देखा है।  

सिंधिया ने कहा कि आज मेरे लिए एक भावूक दिन है, जिस संगठन में जिस परिवार में मैंने 20 साल बिताए हैं, मेरी मेहनत, मेरी लगन, मेरे संकल्प के साथ एक-एक पसीने की बूंद मैंने वहां छिटका है, उन सबको छोड़कर मैं अपने आप को आपके हवाले करता हूं।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में दो नेता हैं जो जो शायद अपनी कार में एसी नहीं लाएं। वो केवल शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। मेरी आशा है कि आप 1 हैं और हम 1 हैं और जब 1 और 1 मिल जाते तो 2 नहीं 11 होना चाहिए।

जानें और क्या कहा सिंधिया ने

सिंधिया ने कहा कि जहां आप लोगों का एक बूंद पसीना टपकेगा, वहां सिंधिया का 100 बूंद पसीना टपकेगा और अगर खून की भी जरूरत पड़ी तो उसके लिए भी हाजिर हूं। मैं यहां सिर्फ अपनी मेहनत और मशक्कत लेकर आया हूं। मेरा परिवार सत्य और मूल्यों की राजनीति करता है।

भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत

इससे पहले कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुरुवार को भोपाल आने पर भगवा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और हवाई अड्डे से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक रैली निकाली। हवाई अड्डे पर आने के बाद सिंधिया को एक बड़ी रैली के रुप में भोपाल के नए शहर में स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में लाया जा रहा है। सिंधिया के साथ विशेष विमान से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी यहां आए हैं। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों के साथ सिंधिया का स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर सिंधिया की बुआ और प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधराराजे सिंधिया भी उनके स्वागत लिए विशेष तौर पर उपस्थित थीं। सिंधिया के करीबी पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत किया।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर