लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results:सीएम रघुवर दास अपनी सीट से हारे, सरयू राय को मिली जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 22:12 IST

चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद प्रियंकी गांधी ने कहा कि जनता रोजगार, रोटी, जल, जंगल, जमीन, खेती और व्यापार पर सरकार से सुनना चाहती है। लेकिन भाजपा ने अपनी फेल राजनीति को छिपाने के लिए फूट डालने की पूरी कोशिश की। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।प्रियंकी गांधी ने कहा कि जनता रोजगार, रोटी, जल, जंगल, जमीन, खेती और व्यापार पर सरकार से सुनना चाहती है।

झारखंड के भाजपा नेता व मुख्यमंत्री सीएम रघुवर दास आखिरकार अपनी सीट से हार गए हैं। उन्हें भाजपा के ही बागी नेता सरयू राय ने हराया है। जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुबर दास को चुनाव आयोग की बेवसाइट के मुताबिक, 57940 वोट मिले हैं। वहीं, सरयू राय को 73748 मत मिले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार BJP 21 और झामुमो गठबंधन 43 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है। इसके अलावा 10 सीटों पर मतगणना जारी है। आपको बता दें कि चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद प्रियंकी गांधी ने कहा कि जनता रोजगार, रोटी, जल, जंगल, जमीन, खेती और व्यापार पर सरकार से सुनना चाहती है। लेकिन भाजपा ने अपनी फेल राजनीति को छिपाने के लिए फूट डालने की पूरी कोशिश की। 

इसके आगे उन्होंने कहा कि आज जनता का जवाब आया है। महागठबंधन के सभी साथियों को बधाई। हेमंत सोरेन जी को बधाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई और प्यार।

इसके अलावा, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में हमारे गठबंधन की निर्णायक जीत पर कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई।’’ पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह दावा भी किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में झटका लगा, हरियाणा में झटका लगा और झारखंड में पराजय मिली। 2019 में यह भाजपा की कहानी है।’’ 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019चुनाव आयोगरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा