झारखंड चुनावः हर दल में उठापटक तेज, झामुमो सचिव ने पार्टी छोड़ी, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम JMM में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 13, 2019 08:19 AM2019-11-13T08:19:21+5:302019-11-13T08:19:21+5:30

झामुमो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में बैद्यनाथ राम झामुमो में शामिल हो गये। बाद में झामुमो ने राम को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लातेहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी।

Jharkhand Election: Fast pacing in every party, JMM secretary left the party, former minister Baidyanath Ram in JMM | झारखंड चुनावः हर दल में उठापटक तेज, झामुमो सचिव ने पार्टी छोड़ी, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम JMM में

भाजपा नेता बैद्यनाथ राम झामुमो में शामिल, लातेहार से टिकट मिला।

Highlightsपार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को सोमवार को लिखे पत्र में अख्तर ने कहा है, ‘‘वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा केंद्रीय सचिव का पद छोड़ रहे हैं।उनके त्यागपत्र की एक प्रति मीडिया को जारी की गयी है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है।

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के सचिव अकील अख्तर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।

पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को सोमवार को लिखे पत्र में अख्तर ने कहा है, ‘‘वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा केंद्रीय सचिव का पद छोड़ रहे हैं।’’ उनके त्यागपत्र की एक प्रति मीडिया को जारी की गयी है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। अख्तर के विश्वस्त सहयोगी ने बताया कि वह बुधवार को संभवत: आजसू में शामिल हो सकते हैं। 

भाजपा नेता बैद्यनाथ राम झामुमो में शामिल, लातेहार से टिकट मिला

भाजपा नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गये और झामुमो ने उन्हें लातेहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है जहां प्रथम चरण में चुनाव होने हैं।

झामुमो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में बैद्यनाथ राम झामुमो में शामिल हो गये। बाद में झामुमो ने राम को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लातेहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी।

इस सीट के लिए नामांकन का अंतिम दिन कल है और प्रथम चरण में 30 नवंबर को वहां मतदान होना है। भाजपा ने लातेहार से प्रकाश राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अप्रैल, 2013 में दो शादियों के आरोप में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। बाद में उनका निलंबन वापस हो गया था। वैद्यनाथ राम पहले जदयू में थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे। राम प्रदेश में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 

Web Title: Jharkhand Election: Fast pacing in every party, JMM secretary left the party, former minister Baidyanath Ram in JMM

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे