लाइव न्यूज़ :

पत्नी से तलाक पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस राधा की तलाश थी वह ऐश्वर्या नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2018 16:32 IST

3 नवंबर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबर को सही बताया है

Open in App

3 नवंबर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबर को सही बताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जिस राधा की तलाश है, वह ऐश्वर्या नहीं हैं. तेज प्रताप ने कहा है कि वे कृष्ण हैं और राधा की तलाश में भटक रहे हैं. शुक्र वार की शाम खबर आई थी कि तेज प्रताप यादव शादी के पांच महीने के बाद ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेंगे.

शनिवार को अपने पिता लालू से मिलने रांची पहुंचे तेजप्रताप ने तलाक के कारणों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि घुट-घुटकर जीने से अच्छा है कि हम दोनों अलग हो जाएं. मेरा और ऐश्वर्या का कोइ मेल नहीं है. हम दोनों के बीच एक सोसाइटी गैप है. उन्होंने कहा कि मेरे इस फैसले में खुद मेरे परिवार के लोग भी मेरे साथ खड़े नहीं है. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऐश्वर्या के साथ शादी के लिए वह तैयार नहीं थे. उन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया.

तेजप्रताप ने बताया कि बीते दो महीने से वो ऐश्वर्या से अलग रह रहे थे. लालू परिवार से जुड़े राजद सूत्रों का कहना है कि तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच शादी के 10-15 दिन बाद ही खटपट शुरू हो गई थी. सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या-तेज प्रताप करीब चार महीने से अलग-अलग रह रहे थे. क्या है अलग होने की वजह तेज प्रताप का धर्म के लिए अत्यधिक झुकाव और शादी के बाद से लालू परिवार में अंदरूनी तनाव को रिश्ता टूटने की मुख्य वजह माना जा रहा है.

शादी के बाद तेज प्रताप अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर भी नहीं गए. वे अकेले ही मथुरा और वृंदावन की यात्राएं कर रहे थे. कई दिनों से ऐश्वर्या लालू परिवार की बजाय अपने पिता चंद्रिका राय के घर पर रह रही थीं. वृंदावन से लौटकर दाखिल की तलाक की अर्जी वृंदावन से लौटे तेज प्रताप ने गुरु वार को पटना सिविल कोर्ट के अपर प्रधान न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की फैमिली कोर्ट में 13 (1ए) हिंदु मैरिज एक्ट के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है जिसका केस नंबर 1208/2018 है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तिथि तय की है. तेजप्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने तलाक की अर्जी की खबर की की पुष्टि की है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार समाचारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा