लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के निर्दलीय विधायक ने कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये कमलनाथ से अच्छा नेता नहीं मिलेगा

By भाषा | Updated: August 24, 2020 18:46 IST

निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि चूंकि अब गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को इस पद के लिये कमलनाथ से अच्छा विकल्प नहीं मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबुरहानपुर क्षेत्र के निर्दलीय विधायक ने मीडिया के कैमरों के सामने हालांकि यह बात बेहद गंभीर मुखमुद्रा के साथ कही है।मध्य प्रदेश की राजनीति समझने वाले निर्दलीय विधायक कमलनाथ पर उनके बयान को तंज के रूप में देखा जा रहा है।

इंदौर: कांग्रेस में नये नेतृत्व को लेकर जारी उठा-पटक के बीच मध्यप्रदेश के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने सोमवार को कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिये। शेरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को संभालने के लिये पार्टी को कमलनाथ से अच्छा नेता नहीं मिलेगा।

वह पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।" उन्होंने कहा, "चूंकि अब गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को इस पद के लिये कमलनाथ से अच्छा विकल्प नहीं मिलेगा।"

बुरहानपुर क्षेत्र के निर्दलीय विधायक ने मीडिया के कैमरों के सामने हालांकि यह बात बेहद गंभीर मुखमुद्रा के साथ कही। लेकिन इसे कमलनाथ पर उनके तंज के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि मंत्री बनाये जाने की उम्मीद में शेरा सूबे में कमलनाथ की अगुवाई वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे थे। लेकिन मार्च में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के साथ उन्होंने भी पाला बदल लिया था। कांग्रेस के इन बागी विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी।

इस कारण कमलनाथ को 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आयी थी। शेरा ने कहा, "मैं अब ईमानदारी के साथ मौजूदा चौहान सरकार का साथ दे रहा हूं।" 

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा