लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने खट्टर सरकार से समर्थन वापस लिया, कहा- ‘भ्रष्ट सरकार’, ईमानदारी का चोला पहना है

By भाषा | Updated: February 27, 2020 20:55 IST

विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा, ‘‘मैं इस सरकार से अपना समर्थन वापस लेता हूं और शुक्रवार को औपाचारिक तौर पर मैं अपना पत्र राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को भेज दूंगा ।’’ इससे पूर्व आज दिन में कुंडू ने विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाषण में कई बार व्यवधान पैदा किया।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे।मैंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री की ईमानदारी और वफादारी पर शक नहीं है।

हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने गुरुवार को प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार को ‘‘भ्रष्ट सरकार’’ बताते हुए समर्थन वापस ले लिया।

कुंडू ने कहा कि शुगर मिल भ्रष्टाचार मामला उन्होंने उठाया था। लेकिन सरकार द्वारा इस मामले में ‘क्लीन चिट’दिए जाने से वह ‘‘बहुत आहत’’ महसूस कर रहे हैं। विधानसभा में महम का प्रतिनिधित्व करने वाले कुंडू ने कहा, ‘‘मैने एक ईमानदार मुख्यमंत्री एवं ईमानदार सरकार को अपना समर्थन दिया था, लेकिन मुझे पता चला कि यह केवल ईमानदारी का चोला भर है।’’

विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा, ‘‘मैं इस सरकार से अपना समर्थन वापस लेता हूं और शुक्रवार को औपाचारिक तौर पर मैं अपना पत्र राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को भेज दूंगा ।’’ इससे पूर्व आज दिन में कुंडू ने विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाषण में कई बार व्यवधान पैदा किया।

खट्टर राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘ मैंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री की ईमानदारी और वफादारी पर शक नहीं है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने सदन में जवाब दिया, उससे मैं बुरी तरह आहत हुआ हूं। जो सीएम की हां में हां रखते हैं केवल वही ईमानदार हैं, वे ही उनके वफादार हैं, फिर चाहे वे भ्रष्टाचार में ही क्यों न शामिल हों।’’

कुंडू के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ हम जांच का आदेश देंगे लेकिन कोई ठोस सबूत तो हों लेकिन कोई भी यदि बेबुनियाद आरोप लगाता है तो ऐसे आरोपों पर जांच का क्या मतलब है।’’ हालांकि कुंडू के इस्तीफे से प्रदेश में भाजपा और जननायक जनता पार्टी की सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा