लाइव न्यूज़ :

गांव से आकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो यह सिर्फ भाजपा में संभव हैः जगत प्रकाश नड्डा

By भाषा | Updated: January 20, 2020 18:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नड्डा ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार से नहीं होने के बावजूद पार्टी का उनका अध्यक्ष बनना सिर्फ भाजपा में संभव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिन राज्यों में भाजपा मजबूत नहीं, वहां कमल पहुंचाएंगे: नड्डा।जो विश्वास, सहयोग आपने मुझ पर किया है, उसके लिए धन्यवाद करता हूं।

भाजपा के नये अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी को उत्कर्ष पर ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे और जिन ‘‘गिने चुने राज्यों में पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं हैं वहां भी कमल पहुंचाया जाएगा।‘‘

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नड्डा ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार से नहीं होने के बावजूद पार्टी का उनका अध्यक्ष बनना सिर्फ भाजपा में संभव हैं।

उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कहा, ‘‘ जो विश्वास, सहयोग आपने मुझ पर किया है, उसके लिए धन्यवाद करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि जिसे शीर्ष नेतृत्व को इतना प्यार मिला हो व कार्यकर्ता एवं नेताओं का साथ है तो मैं पूरी ताकत से आगे बढ़ूंगा।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘हम सिर्फ नीतियों में अलग नहीं हैं, उनके नतीजे भी अलग हैं, यह समझना चाहिए।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘मेरी राजनीति में कोई पारिपारिक पृष्ठभूमि नहीं रही। हिमाचल प्रदेश के एक सुदूर गांव से आकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो यह सिर्फ भाजपा में संभव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अमित शाह जी ने कहा है कि अभी भाजपा का उत्कर्ष पर पहुंचना बाकी है। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि अभी पार्टी बहुत आगे ले जाना हैं। जो कुछ भी ताकत और सामर्थ्य होगा मैं काम करूंगा तथा हम भाजपा को उत्कर्ष की स्थिति में ले जाएंगे।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘देश में सबसे बड़ी पार्टी हमारी है। सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हमारे हैं। देश और कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं। कुछ प्रदेश अभी बच गए हैं वहां भी हमारा निशाना हैं। आने वाले समय में सारे भारत में भाजपा के कमल को पहुंचाएंगे।’’ उन्होंने इस अवसर पर सभी शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहएल के अडवाणीमुरली मनोहर जोशीराजनाथ सिंहदिल्लीहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा