लाइव न्यूज़ :

हिंदी राजभाषा है और इस पर कोई भी विवाद नहीं है, त्रिभाषा फार्मूले का सम्मान करें गृह मंत्री : कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 14, 2019 20:16 IST

गृहमंत्री को, प्रधानमंत्री को, भाजपा सरकार को भी उसका सम्मान करना चाहिए। '' उन्होंने कहा, ''भारत की विविधता को भी स्मरण करते हुए जहाँ देश के संविधान ने 22 भाषाओं को स्वीकार किया है, वो सब देश की भाषाएं हैं, चाहे वो तमिल है, कन्नड़ है, तेलगू है, उड़िया है, बंगाली है, मराठी है, गुजराती है, पंजाबी है, उर्दू है, डोगरी है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन भाषाओं का फार्मूला देश ने आजादी के बाद तय किया और हर सरकार ने उसका सम्मान किया है। इनको सबको स्वीकार करना चाहिए और अकारण कोई विवाद इस विषय पर नहीं खड़ा करना चाहिए।

हिंदी के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि संविधान ने जिन संवेदनशील मुद्दों का समाधान कर दिया था उनको लेकर नए सिरे से विवाद नहीं पैदा करना चाहिए और त्रिभाषा फार्मूले का सम्मान करना चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, ''हिंदी राजभाषा है और इस पर कोई भी विवाद नहीं है, लेकिन तीन भाषाओं का फार्मूला देश ने आजादी के बाद तय किया और हर सरकार ने उसका सम्मान किया है।

गृहमंत्री को, प्रधानमंत्री को, भाजपा सरकार को भी उसका सम्मान करना चाहिए। '' उन्होंने कहा, ''भारत की विविधता को भी स्मरण करते हुए जहाँ देश के संविधान ने 22 भाषाओं को स्वीकार किया है, वो सब देश की भाषाएं हैं, चाहे वो तमिल है, कन्नड़ है, तेलगू है, उड़िया है, बंगाली है, मराठी है, गुजराती है, पंजाबी है, उर्दू है, डोगरी है।

इनको सबको स्वीकार करना चाहिए और अकारण कोई विवाद इस विषय पर नहीं खड़ा करना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''हमें उन भावनात्मक एवं संवेदनशील मुद्दों पर विवाद नहीं छेड़ना चाहिए जिनका समाधान हमारे संविधान निर्माताओं और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद परिपक्वता के साथ कर दिया था।"

दरअसल हिंदी दिवस पर अमित शाह ने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है लेकिन एक आम भाषा का होना आवश्यक है जो देश की पहचान बने। आज, अगर कोई भाषा देश को एकजुट रख सकती है, तो वो व्यापक रूप से बोली जाने वाली हिंदी भाषा है। 

टॅग्स :हिन्दी दिवसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा