लाइव न्यूज़ :

Gujarat Bypolls: भाजपा-कांग्रेस में टक्कर, आठ सीट पर मतदान, विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, हार्दिक पटेल बोले-किसानों का आक्रोश दिखेगा

By भाषा | Updated: October 16, 2020 15:19 IST

गुजरात में उपचुनावः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बताया कि इस उप चुनाव में कांग्रेस विधानसभा स्तर का घोषणापत्र लेकर लोगों के बीच पहुंच रही है और स्थानीय मुद्दों को ज्यादा अहमियत दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयह उप चुनाव 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।हमने ऐसे उम्मीदवार तय किए हैं जो पार्टी के प्रति वफादार हैं और जिन्होंने कभी पार्टी को तोड़ने का काम नहीं किया है।हम विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय घोषणापत्र तैयार किया है।

नई दिल्लीः गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों पर हो रहे उप चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को कहा कि यह उप चुनाव 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है और इसमें कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आक्रोश भी दिखेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस उप चुनाव में कांग्रेस विधानसभा स्तर का घोषणापत्र लेकर लोगों के बीच पहुंच रही है और स्थानीय मुद्दों को ज्यादा अहमियत दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होना है। ये सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने और पाला बदलने के कारण खाली हुई हैं।

पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है। इसके साथ ही हमने ऐसे उम्मीदवार तय किए हैं जो पार्टी के प्रति वफादार हैं और जिन्होंने कभी पार्टी को तोड़ने का काम नहीं किया है। हम विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय घोषणापत्र तैयार किया है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘असल में यह लड़ाई भाजपा के खिलाफ होने के साथ ही ‘कांग्रेस से भागे नेता बनाम कांग्रेस’ की है। इस वक्त गुजरात में भाजपा के 100 से अधिक विधायक हैं जिनमें 32 कभी कांग्रेस का हिस्सा थे। सरकार में 12 मंत्री ऐसे हैं जो कांग्रेस से भाजपा में गए हैं। भाजपा कहती थी कि हम देश को कांग्रेस मुक्त करेंगे वही गुजरात में कांग्रेस युक्त हो चुकी है।’’

युवा पाटीदार नेता ने यह भी कहा, ‘‘किसानों का मुद्दा भी बहुत महत्वपूर्ण है। कृषि कानूनों में किसानों के हित से जुड़े न्यूनतम समर्थन मूल्य और फसल बीमा की बात शामिल नहीं है। इससे किसानों में नाराजगी है। इन उप चुनावों में किसान अपना आक्रोश दिखाएगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस से संकट से निपटने में गुजरात सरकार की विफलता भी मुद्दा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल है। फिर आने वाला पंचायत चुनाव सेमीफाइनल -2 है। अगर हम ये चुनाव जीत लेंगे तो फिर 2022 में मजबूती से उतरेंगे।’’ 

टॅग्स :गुजरातउपचुनावहार्दिक पटेलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा