लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर उठाए सवाल, कहा- बिहार चुनाव के कारण बढ़ाई गई योजना

By भाषा | Updated: July 1, 2020 02:41 IST

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि नवंबर में होने वाले बिहार चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के कारण इस योजना को नवंबर तक बढ़ाया गया है।उन्होंने पीएम के भाषण में चीन पर कुछ नहीं कहने पर भी सवाल उठाया है।

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(पीएमजीकेएवाई) का विस्तार बिहार चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। राज्य के राजस्व मंत्री थोराट ने प्रधानमंत्री के संदेश में लद्दाख में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प के बारे में कुछ ना कहे जाने पर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता ने कहा, “ प्रधानमंत्री का भाषण निराशाजनक था...उन्होंने गरीबों के हित के लिए कुछ नहीं किया और ना ही चीन को लेकर कोई बयान दिया।” थोराट ने कहा,‘‘कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद गरीबों को पांच किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना शुरू की गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांग की थी कि इस योजना को सितंबर तक बढ़ा दिया जाए। मौजूदा योजना में विस्तार के लिए प्रशासनिक निर्णय के अलावा और राष्ट्रीय संदेश में इसकी घोषणा करने की कोई जरूरत नहीं थी।”

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने नवंबर में होने वाले बिहार चुनावों को ध्यान में रखते हुए योजना के विस्तार की घोषणा की। गरीबों को भोजन के अलावा भी अन्य जरूरतें हैं। पांच किलो चावल, गेहूं और चना दाल एक मामूली मदद है। यह एक महीने तक भी नहीं चलेगा।’’ थोराट ने मांग की कि हर महीने गरीबों के बैंक खातों में 7,500 रुपये नकद जमा किए जाएं।

टॅग्स :महाराष्ट्रबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा