लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर राजनीति तेजः भाजपा के नियंत्रण को लेकर कांग्रेस का हमला, वार-पलटवार जारी

By शीलेष शर्मा | Updated: August 17, 2020 20:47 IST

कांग्रेस ने पूरे मामले की जाँच के लिये जेपीसी की मांग है तो भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस कैम्ब्रिज एनलिट्का का उपयोग कर चुकी है और अब भाजपा पर आरोप लगा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने ट्वीट किया "भाजपा -आरएसएस भारत में फेस बुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करती है ,इस माध्यम से झूठी ख़बरें व नफ़रत फैला कर वोटरों को फुसलाते हैं "राहुल के ट्वीट पर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया ,जिनका झूठ पकड़ा जा चुका है वही आरोप लगा रहे हैं। अधिकारी ने खुलासा किया कि फेसबुक भारत में व्यापर पर प्रतिकूल प्रभाव के डर से कोई कार्रवाई करने से डरता है।

नई दिल्लीः वॉल स्ट्रीट जनरल में फेस बुक और व्हाट्सएप्प के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर छपी खबर पर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर हैं।

कांग्रेस ने पूरे मामले की जाँच के लिये जेपीसी की मांग है तो भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस कैम्ब्रिज एनलिट्का का उपयोग कर चुकी है और अब भाजपा पर आरोप लगा रही है। दोनों दलों के विवाद ने तूल उस समय पकड़ा जब राहुल ने ट्वीट किया "भाजपा -आरएसएस भारत में फेस बुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करती है ,इस माध्यम से झूठी ख़बरें व नफ़रत फैला कर वोटरों को फुसलाते हैं "

राहुल के ट्वीट पर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया ,जिनका झूठ पकड़ा जा चुका है वही आरोप लगा रहे हैं। फेसबुक ने भी खंडन किया कि वह राजनीतिक दल अथवा नेता देख कर फैसला नहीं करता। जबकि उसी के एक अन्य अधिकारी ने खुलासा किया कि फेसबुक भारत में व्यापर पर प्रतिकूल प्रभाव के डर से कोई कार्रवाई करने से डरता है। 

कांग्रेस ने संसद सत्र नज़दीक आते देख इस मुद्दे पर तीखा हमला बोला, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने फेस बुक और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि  ये हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने का मामला है। ये मामला है जो हमारे लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर देगा।

 ये मामला है जो लोगों को बरगला रहा है, ये मामला है जो लोगों को भ्रमित करता है, ये मामला है जिसमें आज हजारों-लाखों युवा फेसबुक यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल रहे हैं, वो अपना पाठ नहीं पढते हैं, गलत-शलत उनको फेसबुक और वॉट्सऐप पर बोल दिया जाता है, उसको वो आज कोट कर रहे हैं। सत्य प्रमाणित कर रहे हैं। इसलिए इस पर जेपीसी होना जरूरी है, मुझे नहीं लगता इसमें कोई विरोधाभास है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीफेसबुकनरेंद्र मोदीरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा