लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ बने हरियाणा बीजेपी के नये अध्यक्ष, सुभाषा बराला की जगह हुए नियुक्त

By धीरज पाल | Updated: July 19, 2020 15:10 IST

इससे पहले बीजेपी के अध्यक्ष पद को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्ड के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था। 2019 हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर बादली से मैदान में थे।  

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

ओम प्रकाश धनखड़ की नियुक्ति सुभाषा बराला की जगह हुई है। इससे पहले बीजेपी के अध्यक्ष पद को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

 

कौन है ओपी धनखड़

बीजेपी किसान मोर्चा के दो बार धनखड़ अध्यक्ष बन चुके हैं। यह कार्यभार उनके पास  2011-13 और 2013-15 के लिए था। बता दें कि  साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्ड के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। और 2014 में हरियाणा विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बादली विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की और फिर सरकार में मंत्री बने। 1 अगस्त 1961 को जन्मे धनखड़ हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं और 2019 हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर बादली से मैदान में थे।  

वहीं, हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शनिवार को कहा कि टिड्डियों के झुंड से राज्य में अब तक बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। मंत्री ने करनाल जिले के उचानी में बागवानी प्रशिक्षण संस्थान में एक सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘ हरियाणा में टिड्डियों के झुंडों ने ज्यादा नुकसान नहीं किया है लेकिन किसानों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है।’’ उनके हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि टिड्डियों के हमले से किसानों को बचाने के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ओपी धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा