लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज संभव, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2021 11:45 IST

चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने हैं विधानसभा चुनावचुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, तारीखों का ऐलान होने की संभावनापश्चिम बंगाल की तारीखों को लकर रहेगी खास नजर, 2016 और 2011 में यहां छह चरण में हुए थे चुनाव

चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया जा सकता है।

फिलहाल इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर तारीखों का ऐलान हो सकता है। 

पश्चिम बंगाल के चुनाव की तारीखों पर खासकर सभी की नजर रहेगी। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। ऐसे अनुमान हैं कि राज्य में 6 से 7 चरणों में इस बार विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

इससे पहले पश्चिम बंगाल में 2016 और 2011 में विधानसभा चुनाव छह चरण में आयोजित कराए गए थे। हालांकि, इस बार राज्य में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने से चुनाव आयोग के सामने बड़ी चुनौती है।

चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 'संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 6400 हो गई है। साथ ही मतदान केंद्रों की संख्या में भी इस बार इजाफा होने की उम्मीद है। कोविड महामारी इसका एक बड़ा कारण है।

केरल, तमिलनाडु और पु़डुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव की संभावना 

अन्य राज्यों की बात करें तो केरल, तमिलनाडु और पु़डुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं। असम में दो चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है। पांच राज्यों की मतगणना एक ही दिन होगी।

बता दें कि चार मई से बोर्ड की परीक्षा भी शुरू होने जा रही है। यही देखते हुए चुनाव आयोग की कोशिश विधानसभा चुनाव को 1 मई के पहले करा लेने की है। बहरहाल, कोविड के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगी। 

खासकर तमिलनाडु और केरल में कोविड के मामले हाल में बढ़े हैं। हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि उसने तमाम इंतजाम किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कोविड को देखते हुए मतदान के समय में इजाफा किया जा सकता है।

टॅग्स :चुनाव आयोगपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनावपुदुचेरी विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा