लाइव न्यूज़ :

दिव्‍या स्पंदना ने राहुल गांधी की BJP के साथ मिलीभगत वाली टिप्पणी पर किया ट्वीट, कहा- उनसे गलती हो गई

By सुमित राय | Updated: August 24, 2020 14:59 IST

राहुल गांधी की बीजेपी के साथ मिलीभगत टिप्पणी पर कांग्रेस की पूर्व सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना राम्या ने भी ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेताओं के सोनिया गांधी को लिखे पत्र पर राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए।इस पर दिव्या स्पंदना ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा और मीडिया के मिलीभगत की बात कहनी चाहिए थी।

कांग्रेस नेतृत्व के भविष्य को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कि जरिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हो रही है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता आमने सामने आ गए हैं। पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर सोनिया गांधी को लिखे पत्र पर राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए। इसके बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर नाराजगी जताई। अब इस पर कांग्रेस की पूर्व सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना राम्या ने भी कमेंट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे लगता है कि राहुल जी ने गलती की। उन्हें भाजपा और मीडिया के मिलीभगत की बात कहनी चाहिए थी।" दूसरे ट्वीट में दिव्या ने किसी का नाम लिए बिना कहा, "उन्होंने न केवल मीडिया को पत्र लीक किया, बल्कि अभी चल रही सीडब्ल्यूसी की बैठक की बातचीत को भी मीडिया को मिनट टू मिनट लीक/फीड करना जारी रखा। गजब!"

राहुल गांधी ने जताई नाराजगी

बता दें कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी की टाइमिंग पर पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती होने के समय पत्र (पार्टी नेतृत्व पर) क्यों भेजा गया? यह जानकारी सूत्रों ने दी है। राहुल गांधी ने कहा कि जब पार्टी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रही थी और सोनिया गांधी अस्वस्थ थीं तो उस समय ऐसा पत्र क्यों लिखा गया? राहुल ने कहा कि बीजेपी के साथ सांठगांठ की गई है।

कपिल सिब्बल का फूटा गुस्सा

राहुल गांधी के बयान पर कपिल सिब्बल का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्वीट किया, "राहुल गांधी कहते हैं कि हम बीजेपी से सांठगांठ कर रहे हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में हम कांग्रेस पार्टी को बचाने में कामयाब रहे। मणिपुर में मैं बीजेपी सरकार को नीचे लाने के लिए पार्टी का बचाव कर रहा हूं। पिछले 30 साल में किसी भी मुद्दे पर मैंने बीजेपी के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया। फिर भी, हम बीजेपी के साथ सांठगांठ कर रहे हैं।"

गुलाम नबी आजाद ने जताई नाराजगी

इसके बाद गुलाम नबी आजाद ने भी नाराजगी जताई और कहा कि अगर साबित हुआ तो इस्तीफा दे देंगे। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, "कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर राहुल गांधी की 'भाजपा के साथ मिलीभगत' की टिप्पणी सही साबित हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे।"

टॅग्स :दिव्या स्पंदना राम्याकांग्रेसराहुल गांधीकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट