लाइव न्यूज़ :

CM शिवराज के वायरल वीडियो मामले में FIR दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह, 'डरकर भाजपा ने मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2020 10:59 IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल करने के लिए वीडियो में काट-छांट कर रविवार (14 जून) को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान के एडिडेट वीडियो मामले में कांग्रेस नेता सहित 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के एडिडेट वीडियो को डिलीट कर दिया है।ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य के 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दिया था और कमलनाथ को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिनों वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों पर केस दर्ज करवाया गया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शिकायत पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही वीडियो को रि-ट्वीट करने वाले 11 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। शिवराज सिंह चौहान के एडिडेट वीडियो को दिग्विजय सिंह ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। जिसे 11 लोगों ने  रिट्वीट भी किया था। जिनपर अब कार्रवाई हुई है। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए  दिग्विजय सिंह ने भाजपा के इस काम की निंदा की है। 

दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमवार (15 जून) को किए ट्वीट में लिखा है, ''मैंने शिवराज सिंह चौहान के इलाके में आदिवासियों को ठगने का प्रकरण उठाया था, उसी से डरकर भाजपा ने मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैं मांग करता हूं कि चिटफंड कंपनी के खिलाफ दर्ज FIR की तत्काल जांच हो।फेक वीडियो में जांच करानी ही है तो उसकी कराएं जिसने ये फर्जी वीडियो बनाया है।''

अपने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है, ''केवल बदले की भावना से ही भाजपा सरकार काम कर रही है। मैं इसकी निंदा करता हूं। देवाशीष दलित नेता है जिसने 2018 के अप्रैल (02/04/2018) में दलितों पर हुई हिंसा को उजागर किया था। इन्हें सुरक्षा दिया जाना आवश्यक है। यदि नहीं दी जाती है और कोई अप्रिय घटना होती है तो पूरी जवाबदेही शासन की होगी।''

देवाशीष जरारिया  ने ट्वीट कर लिखा है, ''भाई अविनाश कादबे (कांग्रेस नेता) पर FIR बेहद कायरतापूर्ण निर्णय है। जिस दिन से भाजपा सरकार बनी है वो केवल बदले की राजनीति कर रही है।''

मध्य प्रदेश पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)" title="मध्य प्रदेश पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)"/>
मध्य प्रदेश पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

जानिए क्या है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वाला फर्जी वीडियो मामला

मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एडिडेट फर्जी वीडियो में  शिवराज सिंह चौहान शराब पीने को लेकर विवादित बयान कहते हुए नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा इस कूटरचित वीडियो को ट्विटर पर डालकर मुख्यमंत्री चौहान की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।

भाजपा नेताओं ने भोपाल पुलिस की अपराध शाखा पहुंचकर इसकी शिकायत की है और दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। भोपाल पुलिस के उपमहानिरीक्षक इरशाद वली ने रविवार (14 जून) को ट्वीट किया, ''सीएम शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को संपादित कर छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। मामले में साइबर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।'' 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

प्रदेश के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा भोपाल अपराध शाखा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि शिवराज सिंह चौहान ने 12 जनवरी 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार की आबकारी नीति के बारे में एक टिप्पणी की थी। लेकिन दिग्विजय सिंह ने चौहान की छवि धूमिल करने के लिए इस वीडियो में काट-छांट कर रविवार (14 जून) को अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य के 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दिया था और कमलनाथ को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बीजेपी ने प्रदेश में सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 

मध्य प्रदेश विधानसभा में फिलहाल 206 सदस्य हैं, जिनमें से 107 भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 92 कांग्रेस के हैं। बाकी अन्य हैं। राज्य में वर्तमान में  बहुमत का आंकड़ा 104 है।  

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब