लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना जांच को लेकर तेजस्वी यादव ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना, आंकड़ों पर उठाए सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2020 14:51 IST

तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना संक्रमण के लिए हो रही टेस्टिंग की संख्या में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब 10 हजार टेस्ट हो रहे थे तब 3 से 4 हजार केस आते थे और अब जबकि 70 हजार से अधिक टेस्ट की बात हो रही है तो भी इतने ही नंबर सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरेना जांच को लेकर तेजस्वी यादव ने उठाए नीतीश सरकार पर कई गंभीर सवारतेजस्वी का आरोप- बताए जा रहे आंकड़ों में हो रही है हेराफेरी, जनता को धोखा दे रही है सरकार

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर फिर से तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने सीधे-सीधे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर हमला करते हुए कहा कि मंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर विधानसभा में झूठ बोला है. पटना में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने कहा कि मंगल पांडेय ने सदन में 3 लाख 25 हजरा आरटीपीसीआर जांच की बात कही थी, जो गलत है. 

उन्होंने कोरोना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री के पेश आंकड़ों पर सवाल खड़े करते हुए पूछा- कौन सच्चा और कौन झूठा?  तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार ने जनता को तो धोखा दिया ही है, स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में भी गलत आंकड़ा पेश किया है. उनके अनुसार आधे से अधिक जांच आरटी पीसीआर से हो रही है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को जो आंकड़ा दिया है, उसके अनुसार यह जांच मात्र 10 फीसदी हो रही है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस डबल इंजन की सरकार को कोरोना फंड से वंचित कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पीएम को सूचना दी कि राज्य के 5 मेडिकल कॉलेजों में आरटी पीसीआर की जांच हो रही है, लेकिन सच यह है कि अब तक इसका प्रस्ताव भी नहीं गया है. 

वहीं, इस आरोप लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में मुझे बताया कि कुल कोरोना जांच में से 52.9 फीसदी आरटी-पीसीआर, 17.9 फीसदी ट्रूनेट और 29 फीसदी एंटीजेन टेस्ट हो रहे हैं. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 अगस्त को प्रधानमंत्री के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि बिहार में प्रतिदिन 10 फीसदी से भी कम आरटी-पीसीआर जांच हो रही है.

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि बिहार में जब 10 हजार जांच हो रही थी तो 3000-3500 मरीज मिल रहे थे और अब 75 हजार जांच हो रही तब भी लगभग 3500-4000 मरीज मिल रहे हैं. इसका सीधा मतलब है जांच में झोल-झाल हो रहा है, आंकडों की हेरा फेरी हो रही है. तेजस्वी ने लिखा कि नीतीश जी अपनी जगहसाई से बचने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढा रहे हैं. 

टॅग्स :बिहार में कोरोनातेजस्वी यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा