लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बताया लापता, कहा- कोरोना संकट के बीच यह दुर्भाग्यपूर्ण

By भाषा | Updated: May 14, 2020 21:59 IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोरोना संकट के दौर में लोगों की मदद की जरुरत है तो ऐसे में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से गायब हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीसी शर्मा ने कहा कि मैदान से प्रज्ञा ठाकुर का लापता होना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता ने प्रज्ञा ठाकुर को बड़े अंतर से विजयी बनाया और बहुत उम्मीदें हैं।

भोपाल। भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर लापता करार देते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के इतने अहम समय में जब लोगों को उनकी सेवाओं की सबसे ज्यादा जरुरत है, मैदान से उनका लापता होना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।

पीसी शर्मा ने यहां गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कोरोना संकट के दौर में लोगों को खाने, चिकित्सा सहायता और ई-पास आदि के लिए निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मदद की जरुरत है तो ऐसे में वह भोपाल से गायब हैं।’’ उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता ने उनको बड़े अंतर से विजयी बनाया और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं लेकिन वास्तव में यह बेहद दुखद है कि वह इतने अभूतपूर्व संकट की घड़ी में वह कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं।

हालांकि भोपाल के पूर्व सांसद और प्रज्ञा के करीबी आलोक संजर ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि पीसी शर्मा को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। वह (प्रज्ञा) अपने स्वास्थ्य मामलों के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।’’

संजर ने बताया कि प्रज्ञा ने बुधवार को पार्टी नेताओं की कोविड-19 के संबंध में बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया था। इसमें वह स्वयं (संजर) भी मौजूद थे। जब इस बारे में पीसी शर्मा को बताया गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सहानुभूति उनके साथ है, लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को इस संकट के समय सहायता मिल सके। लोगों को भोजन, ई-पास और अन्य बातों के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी लोगों की मदद करने नहीं आया है।’’

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालमध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभयावह हादसे के चार दशक, नहीं सीखे सबक

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतविश्वरंग 2025: प्रतिभागियों और दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से जोड़ा

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतपंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा