लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- ‘भारत माता की जय’ को तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं घसीटना चाहिए

By भाषा | Updated: March 4, 2020 06:59 IST

मनमोहन सिंह पर निशाना साधने के लिए मोदी की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी चिरपरिचित कूट भाषा का इस्तेमाल कर समस्या को और बढ़ा रहे हैं और आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर ‘भारत माता की जय’ नारे को लेकर निशाना साधने पर पलटवार किया है।पार्टी ने मंगलवार को कहा कि “पवित्र नारे’’ को मूर्खतापूर्ण और तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं घसीटना चाहिए।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर ‘भारत माता की जय’ नारे को लेकर निशाना साधने पर पलटवार किया है। पार्टी ने मंगलवार को कहा कि “पवित्र नारे’’ को मूर्खतापूर्ण और तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं घसीटना चाहिए।

उल्लेखनीय कि भाजपा संसदीय दल को संबोधित करते हुए मोदी ने डॉ. मनमोहन पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री को ‘‘भारत माता की जय’’ नारे से भी बू आती थी और वह इसे संदेह की नजरों से देखते हैं। हाल में मनमोहन सिंह ने कहा था कि ‘‘भारत माता की जय’’ नारे का दुरुपयोग भारत के ‘‘उग्र और पूरी तरह से भावनात्मक’’ विचार को गढ़ने के लिए किया जा रहा है और इस विचार से लाखों निवासी और नागरिक बाहर हैं।

मनमोहन सिंह पर निशाना साधने के लिए मोदी की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी चिरपरिचित कूट भाषा का इस्तेमाल कर समस्या को और बढ़ा रहे हैं और आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘पार्टी की आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए ‘भारत माता की जय’ जैसे शुभ नारे का इस्तेमाल मूर्खतापूर्ण और तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं किया जाना चाहिए।”

सिंघवी ने कहा, ‘‘एक ओर आप ‘भारत माता की जय’ नारे पर बात कर रहे हैं और पार्टी की आंतरिक बैठक में अपनी कूट भाषा में इसे विकृत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दंगों के पीड़ितों को आपकी नाक के नीचे गिरफ्तार किया जा रहा है और जो अपराध करने वाले हैं उन्हें सुरक्षा मिल रही है।’’

इससे पहले राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह की टिप्पणी को सही भावना में नहीं लिया। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘व्यंग्यात्मक होने के बजाय उन्हें यह समझना चाहिए कि डॉ. मनमोहन सिंह अपनी विनम्रता और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। भारत माता उन सभी की है जो इस देश में रहते हैं। भारत माता की जय का नारा या तिरंगे का सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए और इसका इस्तेमाल ध्रुवीकरण, विभाजन या हिंसा के लिए नहीं होना चाहिए।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा