लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सियासी संकट: कांग्रेस कल देश के सभी राजभवनों के बाहर करेगी विरोध प्रदर्शन, पार्टी राजस्थान में नहीं करेगी ऐसा

By सुमित राय | Updated: July 26, 2020 20:02 IST

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस सोमवार को देशभर के राजभवनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी, लेकिन पार्टी राजस्थान में ऐसा नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कांग्रेस सोमवार को देश के सभी राजभवनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल को कैबिनेट का संशोधित नोट भेजा है और आशा है कि वह जल्द ही विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अपनी स्वीकृति दे देंगे।

राजस्थान में जारी सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर कांग्रेस राज्यपाल कलराज मिश्र पर दबाव में काम करने का आरोप लगा रही है। इस बीच राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर कहा है कि उम्मीद है राज्यपाल संशोधित नोट के अपनी स्वीकृति देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कल (सोमवार) देश के सभी राजभवनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी कल (सोमवार) देश के सभी राजभवनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी, लेकिन हम राजस्थान में ऐसा नहीं करेंगे। हमने राज्यपाल को कैबिनेट का संशोधित नोट भेजा है और आशा है कि वह जल्द ही विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अपनी स्वीकृति दे देंगे।"

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया साजिश रचने का आरोप

बता दें कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि सचिन पायलट बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि राजस्थान में बीजेपी गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही है।

विधानसभा सत्र बुलाने के लिए भेजा संशोधित प्रस्ताव

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए संशोधित प्रस्ताव शनिवार रात को मंजूर किया। इस बीच शनिवार को ही भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम राज्यपाल कलराज मिश्र से मिला। उसने राजस्थान में अराजकता का वातावरण पैदा होने की बात करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। 

दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा पर राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने इन प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इनमें एक दूसरे से दूरी बनाने जैसे नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। सचिन पायलट खेमे के विद्रोह के बाद गहलोत सरकार पर संकट छाया हुआ है। दोनों खेमे राजस्थान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थान सरकारअशोक गहलोतसचिन पायलटकलराज मिश्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए