लाइव न्यूज़ :

सिर्फ एक भारतीय PM ने सिलिकॉन वैली स्थित फेसबुक ऑफिस का दौरा किया है और उनका नाम नरेंद्र मोदी है- कांग्रेस

By भारती द्विवेदी | Updated: March 21, 2018 19:19 IST

रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि फेसबुक हेडर्क्वाटर में पीएम मोदी ने कहा कि मार्क जुकरबर्ग बेस्ट इनोवेटर हैं लेकिन भारत आकर उन्हें विलेन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च: फेसबुक से 5 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक हुआ है। इस डेटा लीक को लेकर भारत में राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे से भिड़ी हुई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है- 'सिर्फ एक भारतीय प्रधानमंत्री ने सिलिकॉन वैली स्थित फेसबुक ऑफिस का दौरा किया है, जिनका नाम नरेंद्र मोदी है। फेसबुक हेडर्क्वाटर में पीएम मोदी ने कहा कि मार्क जुकरबर्ग बेस्ट इनोवेटर हैं लेकिन भारत आकर उन्हें विलेन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'  

दरअसल केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक डेटा लीक को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, 'क्या कांग्रेस पार्टी डाटा चोरी का इस्तेमाल करके चुनाव प्रभावित करना चाहती है? कैम्ब्रिज एनालिटिका का राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए क्या भूमिका रही है?' उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के सीईओ से कितने भारतीयों का डाटा शेयर किया गया। उनके खिलाफ अमेरिका और इंग्लैंड में डाटा चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं।

वहीं शहजाद पूनावाला ने फेसबुक डेटा लीक को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। शहजाद ने कहा- 'सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस का कैम्ब्रिज एनालिटिका और उसके भारतीय पार्टनर ओवलेनो से कोई संबध नहीं है। इस संगठन पे फेसबुक के डेटा का गलत उपयोग बिना लोगों से परमिशन लिए करने का आरोप है। 2017 से ऐसे खबरें चल रही थी। अगर उनका कोई संबंध नही था तो उन्होंने उस वक़्त ही क्यों नही कहा। ओवलेनो के सीईओ 2011-2012 में हमारे संपर्क में था और कांग्रेस से कुछ काम कराना चाहता था।'

बता दें कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला चर्चा में आए थे।

टॅग्स :फेसबुकभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीकांग्रेसरविशंकर प्रसादराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा