लाइव न्यूज़ :

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- सरकार की मदद करने की बजाय कांग्रेस काम में अड़ंगा लाने की कोशिश कर रही

By सुमित राय | Updated: April 23, 2020 16:03 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश जब कोरोना से लड़ रहा है तब कांग्रेस, सरकार की मदद करने की बजाय काम में अड़ंगा लाने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस समाज में जानबूझ कर भेद तैयार कर रही है।प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम इनके ऐसे वक्तव्यों की भर्त्सना करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस समाज में जानबूझ कर भेद तैयार कर रही है। जावड़ेकर, सोनिया गांधी की उन बातों का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर सांप्रदायिक पूर्वाग्रहों और नफरत के वायरस को फैलाने का आरोप लगाया था।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "कांग्रेस समाज में जानबूझ कर भेद तैयार कर रही है, इसलिए हम इनके ऐसे वक्तव्यों की भर्त्सना करते हैं। देश आगे जा रहा है कोरोना से लड़ रहा है तब कांग्रेस, सरकार की मदद करने की बजाय काम में अड़ंगा लाने की कोशिश कर रही है। जनता सब देख रही है।"

बता दें कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोनिया गांधी ने बीजेपी का नाम लेकर आरोप लगाया कि जब कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होकर निपटा जाना चाहिए, उस वक्त भी बीजेपी सांप्रदायिक पूर्वाग्रहों और नफरत के वायरस को फैलाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे सांप्रदायिक सौहार्द को गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इससे हर भारतीय को चिंतित होना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस से 21393 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 681 लोगों की जान जा चुकी है और 4258 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और इस हिसाब से देश में अभी कोरोना वायरस के 16454 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह