लाइव न्यूज़ :

मेघालय: चार विधायक इस्तीफा देकर बीजेपी में होंगे शामिल, कांग्रेस, एनसीपी को झटका

By IANS | Updated: January 1, 2018 16:29 IST

2018 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार 3 जनवरी को चार विधायक भाजपा में शामिल होंगे।

Open in App

कांग्रेस के अलेक्जेंडर हेक सहित चार विधायक मंगलवार ( 3 जनवरी ) को मेघालय विधानसभा से इस्तीफा देंगे और 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सनबोर शुल्लै व दो निर्दलीय -जस्टिन डखार व रॉबिनस सिंगकोन शामिल हैं।

हेक ने आईएएनएस से कहा, "हम मेघालय विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और इसके बाद गोल्फ लिंक में सार्वजनिक सभा में भाजपा में शामिल होंगे।"

इस सभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जी.अल्फोंस, असम के मंत्री व नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस के संयोजक हेमंत बिस्व सरमा व अन्य नेता मौजूद होंगे। अल्फोंस मेघालय के चुनाव प्रभारी हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के समग्र प्रदर्शन को देखते हुए सभी चारों विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

लिंगदोह ने आईएएनएस से कहा, "कौन बढ़ते हुए खुशहाल परिवार का हिस्सा नहीं बनना चाहता। और आगे आने वाले दिनों में और भी विधायक भाजपा में शामिल होंगे।"

हेक पूर्व में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह बीते साल मुकुल संगमा सरकार के कैबिनेट से बर्खास्त होने से पहले स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री थे। हेक ने 1998, 2003 व 2008 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीतने के बाद 2009 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव पिंथोरमख्राह सीट से लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :बीजेपीकांग्रेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा