लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में उठा असंतोष, अब और जोर पकड़ रहा है ग्रुप 23, फिर हुआ सक्रिय, राहुल गांधी को नहीं बुलाया

By शीलेष शर्मा | Updated: February 26, 2021 19:28 IST

समारोह में पहुंचे हैं उनमें गुलामनबी आज़ाद के अलावा आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, भूपेंद्र हुड्डा, मनीष तिवारी, राज बब्बर और विवेक तन्खा के नाम प्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को आमंत्रित करना तो दूर,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक को नहीं बुलाया गया।कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये कहा कि पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है।तमिलनाडु में डीएमके से गठबंधन की बातचीत के लिये रणदीप सुरजेवाला और ओमन चांडी को भेजा गया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस में तेज़ी से बढ़ते अंसतोष के बाद अब पार्टी दो फाड़ होती नज़र आ रही है। यह संकेत आज उस समय मिले, जब जम्मू में गुलामनबी आज़ाद के सार्वजनिक अभिनंदन के लिये आयोजित कार्यक्रम में केवल ग्रुप 23 के नेताओं को शामिल होने के लिये कहा गया।

हैरानी की बात तो यह थी कि इस समारोह में राहुल गाँधी को आमंत्रित करना तो दूर,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक को नहीं बुलाया गया, जो नेता इस समारोह में पहुंचे हैं उनमें गुलामनबी आज़ाद के अलावा आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, भूपेंद्र हुड्डा, मनीष तिवारी, राज बब्बर और विवेक तन्खा के नाम प्रमुख हैं।

आज के समारोह के बाद कल फिर एक एनजीओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें ग्रुप 23 के कुछ और नेता शामिल हो सकते हैं। ग्रुप 23 के वरिष्ठ सदस्य ने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये कहा कि पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है।

हालत यह हो गये है कि तमिलनाडु में डीएमके से गठबंधन की बातचीत के लिये रणदीप सुरजेवाला और ओमन चांडी को भेजा गया है, यह जानते हुये कि आज़ाद लम्बे समय से तमिलनाडु में गठबंधन को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

इस वरिष्ठ नेता ने साफ़ किया कि कांग्रेस को बचाने के लिये किसी हद तक जाना पड़े हम जायेंगे ,चाहे उसके परिणाम कुछ भी हों,क्योंकि पार्टी में जो कुछ चल रहा है वह बर्बादी की ओर जाने वाला रास्ता है। उल्लेखनीय है कि राहुल के दक्षिण और उत्तर को लेकर दिये वयान पर कल जब हंगामा खड़ा हुआ तो सिब्बल, आनंद जैसे किसी नेता ने खुल कर राहुल का समर्थन नहीं किया बल्कि ग्रुप 23 की बैठक बुलाकर राज्य वार अपनी ताक़त दिखाने की रणनीति बना डाली। जम्मू का कार्यक्रम उसी के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। 

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसजम्मू कश्मीरसोनिया गाँधीराहुल गांधीकेरलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा