लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पर हमला, राहुल गांधी बोले- देश से 12 करोड़ रोज़गार, 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब

By शीलेष शर्मा | Updated: September 4, 2020 17:25 IST

लगभग ढाई लाख सरकारी नौकरियाँ खाली हैं और अधिक आवेदन करता इनके लिए आवेदन कर चुके हैं जिनसे सरकार ने 1000 करोड़ से अधिक की फीस वसूल ली है लेकिन आज तक उसका कोई नतीजा इन युवाओं को नहीं मिल सका है। 

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार, रोज़गार बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।सरकार से पूछा कि 2017 में एसएससी की भरतियों में अभी तक नियुक्तियां क्यों नहीं हुई हैं। 2018 में सीजीएल का परीक्षा परिणाम घोषित क्यों नहीं हुआ और इसी की 2019 में परीक्षा तक आयोजित नहीं की गयी। 

नई दिल्लीः देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला करने के बाद राहुल गाँधी ने युवाओं के रोज़गार का मुद्दा उठाया और सरकार पर ताबड़तोड़ हमला किया।

राहुल ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार, रोज़गार बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।" ग़ौरतलब है कि 12 करोड़ से अधिक लोग बेरोज़गार हो चुके हैं। लगभग ढाई लाख सरकारी नौकरियाँ खाली हैं और अधिक आवेदन करता इनके लिए आवेदन कर चुके हैं जिनसे सरकार ने 1000 करोड़ से अधिक की फीस वसूल ली है लेकिन आज तक उसका कोई नतीजा इन युवाओं को नहीं मिल सका है। 

युवाओं के रोज़गार को लेकर प्रियंका गाँधी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने सरकार से पूछा कि 2017 में एसएससी की भरतियों में अभी तक नियुक्तियां क्यों नहीं हुई हैं। 2018 में सीजीएल का परीक्षा परिणाम घोषित क्यों नहीं हुआ और इसी की 2019 में परीक्षा तक आयोजित नहीं की गयी। 

प्रियंका ने ट्वीट किया, "भर्ती निकले तो परीक्षा नहीं, परीक्षा हो तो रिजल्ट नहीं और रिजल्ट आये तो नियुक्तियां नहीं।"  प्रियंका का मानना था कि  सरकार युवाओं के भविष्य से खेल रही है। पार्टी के प्रवक्ता गौरव बल्लव ने सरकारी आंकड़े पेश करते हुए यह साबित करने की कोशिश की कि रोज़गार देने का जो वादा प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, वे उसे दूर दूर तक पूरा नहीं कर पाए हैं। पार्टी लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है और अब इनको संसद में उठाने की रणनीति बनाने में जुटी है। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इकॉनोमीजीएसटीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा