लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सरगर्मी बढ़ी, सीएम गहलोत ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल से फिर मांगा समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2020 13:45 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए एक बार फिर राज्यपाल कलराज मिश्र समय मांगा है। सीएम सोमवार को ही विधानसभा का सत्र आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं।

Open in App

राजस्थान में जारी सियासी लड़ाई के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए नए प्रस्ताव देने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से फिर से मिलने का समय मांगा है। माना जा रहा कि मंत्री परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री राजभवन जा सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर अड़े हैं। शुक्रवार की देर रात सीएम ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कैबिनेट मीटिंग बुलायी थी। 

सीएम सोमवार को ही विधानसभा का सत्र आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं। दरअसल यदि सीएम की मांग मान ली जाती है तो गहलोत सरकार को मौजूदा संकट में अहम बढ़त मिल सकती है। मालूम हो राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर कहा है कि, मैं विधानसभा सत्र के बारे में एक्सपर्ट्स से चर्चा करूं, इससे पहले आपने सार्वजनिक तौर पर कहा कि जनता राजभवन का घेराव करेगी तब आपकी जिम्मेदारी नहीं होगी।

विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर जमकर हंगामा

विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। राजभवन में राजस्थान कांग्रेस और उसका समर्थन कर रहे दलों के विधायकों ने राजभवन में धरना प्रदर्शन भी किया। बाद में राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से आश्वासन के बाद विधायकों ने धरना खत्म किया। अभी भी विधानसभा सत्र को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है।

जयपुर में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जयपुर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन किया था। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए सूबे के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन का ऐलान किया था। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकलराज मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा