लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने बंगाल सरकार से पंचायत चुनाव में हिंसा पर दूसरी रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: May 16, 2018 17:53 IST

राज्य में सोमवार को हुए चुनाव में भारी हिंसा के बाद रिपोर्ट भेजने को कहा गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मई: केंद्र ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के ब्यौरे को बुधवार को अधूरा बताया और प्रदेश सरकार से दूसरी रिपोर्ट भेजने को कहा है।  इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी। 

राज्य में सोमवार को हुए चुनाव में भारी हिंसा के बाद रिपोर्ट भेजने को कहा गया था। उसके दो दिन बाद यह संदेश भेजा गया है। चुनावी हिंसा में एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए थे। एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा है कि वह चुनावी हिंसा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेजे क्योंकि राज्य द्वारा भेजी गयी पहली रिपोर्ट 'अधूरी' है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से उन परिस्थिति के बारे में ब्यौरा मांगा गया था जिनमें हिंसा हुयी। इसके साथ ही शांति बहाल करने तथा हिंसा में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा देने को भी कहा गया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान 60 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?