लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: आज राजघाट पर कांग्रेस का धरना, सोनिया और राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 04:31 IST

कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को ''असंवैधानिक'' करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बयान जारी कर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यह धरना दिया जाएगा। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज राजघाट पर धरना देने का फैसला किया है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। यह धरना आज 2 बजे दोपहर से रात 8 बजे तक चलेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यह धरना दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस धरने में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को ''असंवैधानिक'' करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बयान जारी कर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि भाजपा के ‘‘फासीवादी शासन’’ के विरोध में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों में 22 दिसंबर से संविधान की रक्षा के लिए मार्च आयोजित करेंगे।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस शासित राज्यों में इस कानून को लागू करने का सवाल ही नहीं उठता। यह असंवैधानिक कानून है। राज्यों को असंवैधानिक कानून लागू करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।’’ वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा नीत सरकार द्वारा लाया गया सीएए हमारे संविधान के उस आधारभूत ढांचे के खिलाफ है जो कानून के प्रति समानता सुनिश्चित करता है।

उन्होंने कहा, “हमारा संविधान कहता है कि राज्य कानून के समक्ष किसी भी व्यक्ति को समानता के अधिकार से वंचित नहीं करेगा। भाजपा सरकार संविधान के इस मूल सिद्धांत को नष्ट करने के लिए कानून लेकर आई। सरकार लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है। यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

वेणुगोपाल ने सीएए को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘किसी असंवैधानिक कानून को लागू कराना राज्यों की जिम्मेदारी नहीं है।” कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएए का विरोध कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह सत्तावादी सरकार के विरोध में एक बड़ा जनांदोलन है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस आंदोलन में भाग लेंगे।” वेणुगोपाल ने कहा कि इस देश के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के नेतृत्व में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर निर्दयी अंग्रेजों को बाहर निकाला था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टसोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर