लाइव न्यूज़ :

मॉनसून सत्र के बाद इलेक्शन मोड में आएगी बीजेपी, 18-19 अगस्त को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 19, 2018 08:25 IST

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाईः संसद के मॉनसून सत्र के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी ने 18-19 अगस्त को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस दो दिवसीय बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा होगी। आगामी चुनाव को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों में सहयोगियों से समीकरण की भी चर्चा हो सकती है। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पिछली बैठक सितंबर 2017 में हुई थी। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ही पार्टी का आगामी एजेंडा तय किया जाता है। 

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद आम चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनावों के इस मौसम में बीजेपी अपनी अंतिम रणनीति पर मुहर लगा सकती है। इसके अलावा सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर भी चर्चा हो सकती है। मसलन बिहार में नीतीश कुमार की जेडी (यू) को कितनी सीटें देनी हैं, महाराष्ट्र में शिवसेना को कैसे मनाना है।

यह भी पढ़ेंः- संसद का मॉनसून सत्र पहला दिन: लोक सभा मेंं पेश हुए चार विधेयक, मोदी सरकार करना चाहती है आरटीई कानून में संशोधन

पार्टी संविधान के मुताबिक बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक तीन महीने में आयोजित की जानी चाहिए। लेकिन पिछले कुछ महीनों में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की भारत यात्रा, प्रधानमंत्री की व्यस्तता के चलते इसे देरी से करवाया जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप