लाइव न्यूज़ :

बिहार: '2014 में जीती सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP', जदयू ने दी चुनौती  

By भाषा | Updated: June 19, 2018 05:22 IST

लोकसभा में बिहार से बीजेपी के 22 सांसद हैं। इसके अलावा , राजग की सहयोगी लोजपा और रालोसपा के पास क्रमश : छह और तीन सांसद हैं। नीतीश की अगुवाई वाले जदयू ने 2014 का लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ा था और उसे सिर्फ दो सीटें नसीब हुई थीं। 

Open in App

पटना, 19 जूनः बीजेपी की बिहार इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि पार्टी उन सभी 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जिन पर पिछले लोकसभा चुनावों में उसे जीत हासिल हुई थी। इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जदयू के एक वरिष्ठ नेता ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वसनीय और स्वीकार्य चेहरे के बगैर ही सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़े। 

गौरतलब है कि जदयू इस बात पर जोर देता रहा है कि बीजेपी उसे ‘‘बड़ा भाई ’’ माने। बीजेपी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह ने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जिन पर उसे 2014 में जीत मिली थी। पार्टी अपने सहयोगियों के हितों की भी रक्षा करेगी और सीट बंटवारे का ऐसा समझौता करेगी जिससे राजग को बिहार में सभी 40 सीटें जीतने में मदद मिले।

लोकसभा में बिहार से बीजेपी के 22 सांसद हैं। इसके अलावा , राजग की सहयोगी लोजपा और रालोसपा के पास क्रमश : छह और तीन सांसद हैं। नीतीश की अगुवाई वाले जदयू ने 2014 का लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ा था और उसे सिर्फ दो सीटें नसीब हुई थीं। 

जदयू के विधान पार्षद एवं प्रवक्ता संजय सिंह ने बीजेपी नेता के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे बयान जारी करने, वह भी ऐसे समय में जब राजग को एकजुट रहने की जरूरत है, से किसी को फायदा नहीं होने वाला। 

सिंह ने कहा कि जदयू बिहार में राजग में बड़ा भाई है, यह एक तथ्य है, कोई इच्छा है। क्या बीजेपी नीतीश कुमार के विश्वसनीय एवं स्वीकार्य चेहरे के बगैर उतरकर चुनावी सफलता हासिल कर सकती है ? यदि उसे लगता है कि वह ऐसा कर सकती है तो उसे सभी 40 सीट पर अपने दम पर लड़ना चाहिए। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा