Bihar Polls: जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, गिनाई नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां    

By रामदीप मिश्रा | Published: August 23, 2020 12:15 PM2020-08-23T12:15:40+5:302020-08-23T12:15:40+5:30

जेपी नड्डा ने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और रियायती क्रेडिट देना सरकार ने तय किया है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना भी हमारा ही काम है। प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल की बात की है।

Bihar polls: JP Nadda addresses Bihar BJP State Karyasamiti via video conferencing today | Bihar Polls: जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, गिनाई नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां    

जेपी नड्डा बिहार प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए।

Highlights जेपी नड्डा ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना ऐसी बीमारी है जिसको भूतकाल में किसी ने नहीं देखा था। विकसित से विकसित देशों ने भी कोरोना संकट में खुद को असहाय समझा। ऐसे समय में पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि जान है, तो जहान है। 130 करोड़ देशवासियों को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने समय पर लॉकडाउन का फैसला लिया।

नड्डा ने कहा कि बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रिनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए में बिहार सरकार को बधाई देता हूं। आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रुपये एमएसएमई सेक्टर को दिया गया, इसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। 

उन्होने कहा कि कहा कि बिहार के विषय में हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में एक विशेष स्थान बिहार ने हमेशा रखा है। चाहे वो राजनीतिक विषय हो, सामाजिक विषय हो, सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है। बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह को या नव निर्माण आंदोलन को या जय प्रकाश जी को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और रियायती क्रेडिट देना सरकार ने तय किया है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना भी हमारा ही काम है। प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग को आगे बढ़ाना है, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर के शिल्क उद्योग को भी हमें आगे बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है। 

उन्होंने कहा कि आज हम बड़े गौरव के साथ कह सकते हैं कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजाद भारत में, आजाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी है। इस पॉलिसी की विशेषता को सभी कार्यकर्ता समझें, इसके बुनियादी ढांचे को समझें। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री ने डिजिटल हेल्थ केयर की बात की है। देश में आप कहीं भी चले जाएं, आपके डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी होगी। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी।

Web Title: Bihar polls: JP Nadda addresses Bihar BJP State Karyasamiti via video conferencing today

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे