लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का ट्वीट-जनहित में जारी, कृपया आप सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलिए...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2021 18:27 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट में आगे लिखा है कि भ्रष्टाचार चरम पर है और कुर्सीवादी सिद्धांतहीन जोड़-तोड़ की सरकार अपना-अपना हिस्सा बांट गहरी निंद्रा में है.”

Open in App
ठळक मुद्दे तेजस्वी यादव ने जनहित के लिए एक संदेश देते हुए सरकार पर तंज कसा है. बिहार की अनैतिक असमर्थ सरकार में विधि व्यवस्था समाप्त है. बलात्कारी सरेआम मां, बहन, बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है.

पटनाः बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं. नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री को अपने घेरे में ले लिया है.

अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर ट्वीटर के जरिये हमला करते हुए कहा कि, “माननीय मुख्यमंत्री जी से बिहार संभल नहीं रहा. अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे क्योंकि आरसीपी टैक्स योजना के तहत उनका पदस्थापन होता है. अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते. 

तेजस्वी ने ट्वीट में आगे लिखा है कि भ्रष्टाचार चरम पर है और कुर्सीवादी सिद्धांतहीन जोड़-तोड़ की सरकार अपना-अपना हिस्सा बांट गहरी निंद्रा में है.” लॉ एंड ऑर्डर को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी बिहार में हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिसे लेकर अब तेजस्वी यादव ने जनहित के लिए एक संदेश देते हुए सरकार पर तंज कसा है.

उन्होंने ट्वीट कर आगे लिखा है कि 'जनहित में जारी, कृपया आप सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलिए. बिहार की अनैतिक असमर्थ सरकार में विधि व्यवस्था समाप्त है. सत्ता संरक्षित अपराधी कभी भी कहीं भी तांडव कर, किसी को भी लूट, अपहरण कर, गोली मार देते है. बलात्कारी सरेआम मां, बहन, बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है.'

बता दें कि इससे पहले भी तेजस्वी ने ट्वीट किया था कि तेजस्वी यादव ने लिखा था कि' बिहार में अब लोगों को घर में भी डर लगने लगा है. सरकार और पुलिस लोगों की हिफाजत करने में फेल हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक के नाम पर “भिक्षा बैठक” कर आरसीपी टैक्स अंतर्गत वसूली मांगने में लीन हैं.' यहां बता दें कि, पटना में रुपेश हत्याकांड के बाद से ही बिहार की सियासत में हलचल मच गयी है और हर कोई इस हत्या के पीछे का कारण जानना चाहता है.

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा